Connect with us
dehradun news today bangladesh women arrested living illegal fake name documents uttarakhand latest update
Image : social media ( dehradun news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun news today: देहरादून में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, रह रही थी नाम बदलकर

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun news today: देहरादून में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, रह रही थी नाम बदलकर

1 min read

dehradun news today: बांग्लादेशी महिला देहरादून में गिरफ्तार, नाम बदलकर रह रही थी महिला, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

dehradun news today bangladesh women arrested living illegal fake name documents uttarakhand latest update: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में फर्जी तरीके से रह रहे दूसरे देश के लोगों पर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी बीच देहरादून में एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand breaking news: देहरादून में अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार बांग्लादेश की 40 वर्षीय सुबेदा बेगम पुत्री सादिक मियां करीब 4 साल पहले कोविड काल के दौरान अवैध रूप से सीमा को पार कर भारत में दाखिल हुई। जिसने 2 साल पश्चिम बंगाल में रहने के दौरान वहां के निवासी कौशर शाह से निकाह किया। इतना ही नहीं बल्कि करीब 2 साल पहले वह अपने पति के साथ देहरादून आई थी। जबकि उसका पति दुबई में काम कर रहा है और वह यहां घरों में झाड़ू पोछा कर अपना गुजारा कर रही थी। जैसे ही महिला के विषय मे पुलिस प्रशासन को जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत कार्यवाही करना शुरू किया।

पुलिस प्रशासन को महिला के पास से बांग्लादेशी पहचान पत्र भी बरामद ( dehradun news today)

पुलिस उन लोगों की लगातार तलाश कर रही है जिन्होंने महिला को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज बनाने में मदद की। बिना दस्तावेजों की जांच किए वोटर कार्ड बनाने वाले विभाग के संबंधित कर्मी भी पुलिस की रडार पर आ चुके हैं। पुलिस प्रशासन को जैसे ही महिला के बांग्लादेशी होने का पता लगा तो उन्होंने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिला ने खुद को भारतीय नागरिक साबित करने के लिए सुबेदा बीबी मोनी और प्रिया राय जैसे अलग-अलग नाम से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र तैयार करवाए और इसी आधार पर उसने आधार कार्ड पैन कार्ड वोटर आईडी भी बनवा दिए थे। पुलिस प्रशासन को महिला के पास से बांग्लादेशी पहचान पत्र भी बरामद हुआ है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top