Connect with us
Uttarakhand dehradun news today: nakroda railway gate open before train crossing loco pilot saved lifes:
सांकेतिक फोटो dehradun news today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun news today: देहरादून ट्रेन गुजरने से पहले ही खोल दिया फाटक, लोको पायलट ने बचाई सैकड़ों जिंदगियां

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun news today: देहरादून ट्रेन गुजरने से पहले ही खोल दिया फाटक, लोको पायलट ने बचाई सैकड़ों जिंदगियां

1 min read

Uttarakhand dehradun news today: nakroda railway gate open before train crossing loco pilot saved lifes: नकरौंदा रेलवे फाटक पर बड़ी चूक, ट्रेन आने से पहले खुला फाटक; लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

Uttarakhand dehradun news today: nakroda railway gate open before train crossing loco pilot saved lifes: उत्तराखण्ड के देहरादून जिले से एक बेहद चौकाने वाली खबर सामने आ रही है जहां डोईवाला और हर्रावाला के बीच नकरौंदा रेलवे फाटक पर बीते मंगलवार सुबह एक ऐसी गंभीर लापरवाही घटित हुई, जिसने कुछ पलों के लिए क‌ई स्कूली बच्चों के साथ ही सैकड़ों लोगों की जान खतरे में डाल दी। दरअसल दिल्ली से देहरादून आ रही मसूरी एक्सप्रेस के पहुंचने से ठीक पहले गेटमैन द्वारा फाटक खोल दिए जाने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, लोको पायलट की सतर्कता और त्वरित निर्णय से बड़ा हादसा टल गया।

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक घटना बीते मंगलवार सुबह करीब 8:45 बजे की बताई जा रही है। मसूरी एक्सप्रेस डोईवाला स्टेशन पर निर्धारित ठहराव के बाद देहरादून की ओर रवाना हुई थी। ट्रेन को नकरौंदा रेलवे फाटक से गुजरना था, जहां मैन्युअल व्यवस्था के तहत लोको पायलट को फाटक बंद होने का ग्रीन सिग्नल दिया गया था। ट्रेन आगे बढ़ ही रही थी कि इसी दौरान गेटमैन ने अचानक फाटक खोल दिया। फाटक खुलते ही दोनों ओर खड़े वाहन ट्रैक पार करने लगे। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए लोको पायलट ने तत्परता दिखाते हुए फाटक से कुछ दूरी पहले ही ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दिया। उस समय फाटक के दोनों ओर 100 से अधिक वाहन मौजूद थे। चूंकि यह समय स्कूल खुलने का था, इसलिए आम लोगों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी वहां मौजूद थे। कुछ सेकेंड की भी चूक जानलेवा साबित हो सकती थी।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया। प्राथमिक जांच में लापरवाही सामने आने पर गेटमैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे सूत्रों के अनुसार, नकरौंदा फाटक पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम नहीं है और यहां मैन्युअल प्रक्रिया से ही सिग्नल का आदान-प्रदान किया जाता है, जिससे मानवीय भूल की आशंका बनी रहती है। इंजीनियरिंग संवर्ग से जुड़े कर्मचारियों का कहना है कि फाटक खुलवाने को लेकर स्थानीय लोगों ने दबाव बनाया था। कर्मचारियों के मुताबिक, फाटक बंद रहने से नाराज लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया था और जल्द रास्ता खोलने की मांग कर रहे थे। हालांकि, इस दावे की भी जांच की जा रही है।

इस संबंध में मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने कहा कि इस तरह की लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। इससे सीधे तौर पर लोगों की जान जोखिम में पड़ती है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस घटना ने रेलवे फाटकों पर सुरक्षा व्यवस्था और मैन्युअल सिस्टम की विश्वसनीयता पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है, ताकि भविष्य में ऐसी चूक दोहराई न जाए।
यह भी पढ़ें- Nainital school news today: नैनीताल भरभराकर गिरा स्कूल कक्ष का प्लास्टर बाल बाल बचे 14 बच्चे

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top