Connect with us
dehradun news today Rudraprayag aunt nephew marriage then stole jewellery Rs 5 lakh uttarakhand breaking news
Image : social media (dehradun news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun news today: चाची भतीजे ने भागकर की शादी देहरादून में उड़ा दिए 5 लाख के गहने

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun news today: चाची भतीजे ने भागकर की शादी देहरादून में उड़ा दिए 5 लाख के गहने

1 min read

dehradun news today: चाची भतीजे ने भागकर की शादी, कर दिया बड़ा कांड, 5 दिन में उड़ा दिए लाखों रुपए के गहने..

dehradun news today Rudraprayag aunt nephew marriage then stole jewellery Rs 5 lakh uttarakhand breaking news: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है , जहां पर चाची भतीजे ने मिलकर एक घर से लाखों रुपये के गहने उड़ा दिये। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वहीं पुलिस प्रशासन की टीम ने आरोपी दंपति को एक माह बाद हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़े :Uttarkashi news today: उत्तरकाशी में चोरों को ढूंढने कोतवाली पहुंची नागराजा देवडोली….

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के कांडई के निवासी नीरज लाल और अंजली देवी दोनों रिश्ते में चाची भतीजे लगते हैं। दरअसल अंजलि और नीरज के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते दोनों घर से भाग गए। इतना ही नहीं बल्कि कुछ दिन पहले गांव की पंचायत ने दोनों पर ₹50 ,000 का जुर्माना लगाया। अंजलि के अपने पूर्व पति से दो बच्चे हैं और दोनो चाची भतीजा अपनी गृहस्थी बसाने की योजना बना रहे थे। हालांकि आर्थिक रूप से सशक्त ना होने के कारण उन्होंने चोरी की योजना बनाई और किराएदार बनकर राजधानी देहरादून के प्रेमनगर के सुद्धोवाला में गीता देवी के घर पहुंचे।

8 लाख के गहनों पर दम्पति ने किया हाथ साफ ( dehradun news today)

15 दिसंबर 2025 को गीता देवी ने पुलिस प्रशासन के पास शिकायत दर्ज करवाई की उनके घर किराएदार बनकर आए दंपति ने 12 दिसंबर 2025 को आभूषण चोरी कर दिए। जिसके चलते दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाशी शुरू की गई। मकान मालिक से जानकारी ली गई तो पता चला कि किराएदार की कोई जानकारी उनके द्वारा नहीं ली गई है और ना ही उनका सत्यापन किया गया है। पुलिस प्रशासन की टीम ने दोनों आरोपियों की जानकारी हासिल की तो पता चला कि वह दोनों रिश्तेदार होने के साथ ही पति-पत्नी भी हैं जिन्हे धूलकोट तिहारे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रशासन की टीम ने आरोपियों के पास से ₹8 लाख रुपये के गहने भी बरामद किए है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी किराए में रहने के बहाने घर के बारे में लगातार 5 दिन तक जानकारी जुटाते रहे और आखिरकार उन्होंने फौजी के घर से लाखों रुपए के गहने उड़ा लिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top