UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun news today: देहरादून होली मनाकर लौटी शिक्षिका ने खत्म कर दी जीवनलीला
1 min read
dehradun news today: होली मनाकर लौटी शिक्षिका ने फांसी लगाकर दी जान
dehradun news today: teacher rajlaxmi suicide case after celebrating holi uttarakhand live update: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर एक 23 वर्षीय शिक्षिका ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दी है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है वहीं पूरे मामले की जांच पड़ताल जारी है।
यह भी पढ़े :Air ambulance crash today: रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रेश, 7 की मौत, किस कंपनी का था विमान
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के बालावाला के शिव शक्ति एनक्लेव की निवासी 23 वर्षीय राजलक्ष्मी पुत्री लोकेश पांडे मकान मे अकेला रहती थी। राजलक्ष्मी बालावाला में निजी स्कूल की शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। बीते बुधवार को राजलक्ष्मी अपने दोस्तों के साथ होली मनाने बाहर गई थी, जिसे रात के करीब 9:00 बजे उसके दोस्त घर छोड़कर गए थे। इसके महज 15 मिनट बाद नीचे रहने वाले किराएदार विमल भट्ट की बेटी हर्षिता ऊपर गई जिसने राजलक्ष्मी को कमरे मे पंखे से लटका देखा।
पंखे पर लटकी शिक्षिका ( dehradun news today)
राजलक्ष्मी को पंखे पर लटका देख उसकी चीख पुकार मच गई। शोर सुनते ही आसपास के लोग मौके पर घटनास्थल पहुंचे जहां पर उन्होंने दरवाजे की जाली तोड़कर उसे नीचे उतारा और कैलाश अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजलक्ष्मी के पास से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बताया जा रहा है राजलक्ष्मी की मां किरन पांडे हल्द्वानी के मोती नगर में रहती है। राजलक्ष्मी की मौत के बाद से पुलिस प्रशासन की टीम मौत के कारणो का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
