Connect with us
Dehradun news today: young man brutally beaten by guards of private institution in Jolly Grant video viral uttarakhand breaking live
Image : social media ( Dehradun news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun news today: देहरादून निजी संस्थान के गार्डों ने युवक को बेरहमी से पीटा

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun news today: देहरादून निजी संस्थान के गार्डों ने युवक को बेरहमी से पीटा

1 min read

Dehradun news today  : निजी संस्थान के गार्डों ने युवक को लाठी डंडो से बुरी तरह पीटा, चिल्लाता रहा युवक मगर नहीं आया तरस

Dehradun news today: young man brutally beaten by guards of private institution in Jolly Grant video viral uttarakhand breaking live  : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आ रही है, जहां पर एक निजी संस्थान के करीब आधा दर्जन से अधिक सुरक्षा गार्डों ने युवक को बेरहमी से जमीन पर लिटाकर पिटा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े :Dehradun breaking news live: शिक्षा निदेशक मारपीट मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत 4 गिरफ्तार

बता दें देहरादून के जॉलीग्रांट क्षेत्र के एक निजी संस्थान में करीब आधा दर्जन से अधिक गार्ड्स ने एक युवक की बेरहमी से लाठी डंडो से पिटाई की। इस दौरान युवक बुरी तरह चिल्ला रहा है, लेकिन उस पर खूब डंडे बरसाए जा रहे हैं। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके प्रति लोगों में दुख और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं जिसमें कुछ लोगों का कहना है कि युवक को इस तरह पिटा नहीं जाना चाहिए था इससे उसकी जान भी जा सकती थी।

पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शुरू की कार्यवाही

जैसे ही यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो उन्होंने कहा कि क्षेत्र के एक निजी संस्थान के पूर्व छात्र रहे ,तीन युवक क्लास रूम में घुसकर मार पिटाई कर रहे थे। इसके बाद शिक्षण संस्थान के गार्डों द्वारा युवक को बुरी तरह पीटा गया। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। बताते चले तीनों युवक और मार पिटाई करने वाले गार्ड भी स्थानीय है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top