UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun News Today: 26 जनवरी को शराब नहीं मिली तो दुकान का ताला तोड़ पेटी ले उड़ा युवक
1 min read
Uttarakhand dehradun news today: youth could not get liquor on dry day January 26, he thept whole box in rajpura shop: गणतंत्र दिवस पर बंद थी शराब की दुकानें, पीने की तलब लगी तो ताला तोड़ पेटियां ही ले उड़ा युवक…
Uttarakhand dehradun news today: youth could not get liquor on dry day January 26, he thept whole box in rajpura shop: उत्तराखण्ड के देहरादून जिले से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है जहां शराब ना मिलने पर एक युवक ने दुकान का ताला तोड़ शराब की पेटियां ही उड़ा डाली। दरअसल गणतंत्र दिवस के अवसर पर जब जिलेभर में शराब की दुकानें बंद थीं, उसी दौरान राजपुर क्षेत्र में चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए बल्कि नशे की आदत के आगे मजबूर लोगों की दास्तां भी बयां की है। दरअसल कुल्हान गांव स्थित एक विदेशी मदिरा की दुकान को निशाना बनाते हुए चोर ने ताले तोड़ डाले और भीतर से शराब की पेटियां व नकदी समेटकर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
घटना की जानकारी मंगलवार सुबह उस वक्त सामने आई, जब दुकान संचालक दिनेश मल्होत्रा, निवासी कुल्हान सहस्त्रधारा रोड, अपनी दुकान पहुंचे। अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए—मुख्य ताले टूटे हुए थे और शराब की बोतलें गायब थीं। उन्होंने तत्काल राजपुर थाने में इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर साफ दिखा कि आरोपी रात के समय दुकान का ताला तोड़कर भीतर घुसा और चुन-चुनकर शराब की बोतलें निकालकर बाहर ले गया। इसके साथ ही वह कुछ नकद राशि भी अपने साथ ले गया। फुटेज के आधार पर राजपुर थाना प्रभारी प्रदीप रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में छानबीन तेज की।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आनंद विहार, टचवुड स्कूल के पास सहस्त्रधारा रोड निवासी सुरेश सिंह को आईटी पार्क क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर ब्लेंडर प्राइड और रॉयल स्टैग ब्रांड की कुल 13 शराब की बोतलें बरामद की गईं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और गणतंत्र दिवस पर कहीं शराब ना मिलने पर शराब की इसी लत को पूरा करने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। बहरहाल यह खबर पूरे शहर में चर्चाओं का हिस्सा बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand cabinet meeting breaking: धामी कैबिनेट ने 8 प्रस्तावों पर लगाई मुहर
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
