UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun police news today: देहरादून पुलिस एएसआई सत्यवीर सिंह का आकस्मिक निधन
1 min read
Uttarakhand dehradun police news today: ASI assistant sub inspector satyaveer Singh died: देहरादून पुलिस परिवार को बड़ा झटका, कैंट कोतवाली के एएसआई सत्यवीर सिंह का निधन
Uttarakhand dehradun police news today: ASI assistant sub inspector satyaveer Singh died: उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के लिए एक बेहद दुखद खबर राज्य के देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां कैंट कोतवाली में तैनात अपर उप निरीक्षक (एएसआई) सत्यवीर सिंह का आकस्मिक निधन हो गया है। बताया गया है कि लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे सत्यवीर सिंह ने रविवार को उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, सत्यवीर सिंह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे और पिछले कुछ समय से उनका इलाज चल रहा था। हाल ही में अचानक ब्रेन हेमरेज होने के बाद परिजनों ने उन्हें देहरादून स्थित महंत इन्द्रेश अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
सहकर्मियों के मुताबिक, सत्यवीर सिंह अपने शांत स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के लिए जाने जाते थे। कठिन परिस्थितियों में भी ड्यूटी के प्रति उनकी गंभीरता और व्यवहारिकता ने उन्हें विभाग में एक सम्मानित पहचान दिलाई थी। उनके अचानक चले जाने से पुलिस कर्मियों के बीच भावुक माहौल देखा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने एएसआई सत्यवीर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य व संबल प्रदान करें।
यह भी पढ़ें- Dehradun dumper accident: देहरादून डंपर की चपेट में आकर 17 वर्षीय छात्र की गई जिंदगी
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
