Connect with us
Dehradun dumper accident: 17 years old shivanshu died maldevta uttarakhand news today
Image : social media ( Dehradun dumper accident)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Dehradun dumper accident: देहरादून डंपर की चपेट में आकर 17 वर्षीय छात्र की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT देहरादून

Dehradun dumper accident: देहरादून डंपर की चपेट में आकर 17 वर्षीय छात्र की गई जिंदगी

1 min read

Dehradun dumper accident  : तेज रफ्तार डंपर ने 17 वर्षीय छात्र को कुचला, गई जिंदगी, आक्रोशित परिजनों ने सड़क की जाम..

Dehradun dumper accident: 17 years old shivanshu died maldevta Raipur uttarakhand news today : उत्तराखंड की सड़कों पर चल रहे बड़े-बड़े अवैध खनन के डम्पर रोजाना लोगों की जान ले रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि डंपरों की वजह से अभी तक कई सारे लोग हादसो का शिकार हो चुके हैं। ऐसी ही कुछ हृदय विदारक घटना की खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है ,जहां पर सड़क पर चल रहे डंपर ने एक 17 वर्षीय छात्र को कुचल दिया। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में आक्रोश उत्पन्न है।

यह भी पढ़े :Haldwani bike Accident today: हल्द्वानी टांडा में हाथी से टकराईं बाइक, 2 भाइयों की गई जिंदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र के मालदेवता स्थित शेरकी गांव का निवासी 17 वर्षीय शिवांशु बीते रविवार रात 8:48 बजे ट्यूशन पढ़कर पैदल अपने घर के लिए आ रहा था। तभी इस दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मारी और कुचलते हुए आगे निकल गया। यह हादसा इतना भयावह था कि शिवांशु को गंभीर चोटे आई जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद डंपर चालक मौके पर फरार हो गया था। जैसे ही घटना की जानकारी शिवांशु के परिजनों को मिली तो उनमें कोहराम मच गया ,वहीं शिवांशु के परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर घटनास्थल पहुंचे जहां पर उन्होंने शिवांशु के शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे हैं अवैध खनन के डंपर (dehradun accident news today)

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन से जुड़े तेज रफ्तार डंपर दौड़ रहे हैं, लेकिन इन पर कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है जिसके कारण रोजाना हादसे घटित हो रहे है। घटना की सूचना मिलने के बाद रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची जिन्होंने स्थिति को संभालते हुए मृतक के परिजनों को कार्यवाही का आश्वासन दिया इसके बाद देर रात जाम खुला।

अज्ञात आरोपी पुलिस की गिरफ्त में ( dehradun news live)

पुलिस प्रशासन ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी डंपर चालक का डंपर भी सीज कर दिया गया है। बताया जा रहा है शिवांशु 11वीं का छात्र जिसकी मौत ने एक बार फिर से प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर रिहायशी इलाकों में भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण प्रभावी क्यों नहीं है। इतना ही नहीं बल्कि इसके लिए स्थानीय लोग स्थाई समाधान की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top