Connect with us
dehradun samachar today: vikram sharma murder case in silver city mall rajpur road uttarakhand breaking
फोटो सोशल मीडिया मौके पर पहुंची पुलिस dehradun samachar today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun samachar today: फिर गोलीकांड से दहला देहरादून जिम से निकलते ही युवक की हत्या

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun samachar today: फिर गोलीकांड से दहला देहरादून जिम से निकलते ही युवक की हत्या

1 min read

dehradun samachar today: vikram sharma murder case in silver city mall rajpur road uttarakhand breaking: देहरादून में मॉल के भीतर युवक की गोली मारकर हत्या, एक महीने में पांचवीं वारदात से दहशत; एसएसपी आवास से चंद कदम दूर गोली चलने से हड़कंप 

dehradun samachar today: vikram sharma murder case in silver city mall rajpur road uttarakhand breaking: उत्तराखण्ड में अपराध चरम सीमा पहुच ग‌ए हैं। खासतौर पर राज्य की कथित राजधानी देहरादून में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है बीते एक माह में ही देहरादून में 5 लोगों की जिंदगी खत्म कर दी गई है। आज शुक्रवार सुबह राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में जिम से बाहर निकल रहे एक युवक को सिर में गोली मार दी गई। हमलावर मौके से फरार हो गए और युवक का शव मॉल की सीढ़ियों पर पड़ा मिला। घटना स्थल एसएसपी आवास से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं वहीं पूरे क्षेत्र में दहशत फ़ैल गई है।

सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान विक्रम शर्मा के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विक्रम शर्मा सुबह करीब 9 बजे जिम पहुंचे थे। करीब 10:30 बजे जब वह जिम से नीचे उतर रहे थे, तभी तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे और बेहद करीब से फायर कर दिया। गोली सिर में लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई और मॉल परिसर में चीख-पुकार गूंज उठी।

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसएसपी अजय सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की कमान संभाली। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शुरुआती जांच में हमले को सुनियोजित बताया जा रहा है। पुलिस हमलावरों की पहचान और संभावित रंजिश के एंगल पर काम कर रही है। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। सीमावर्ती जिलों को अलर्ट किया गया है और संदिग्धों की तलाश में दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे की वजह जल्द सामने लाई जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विक्रम शर्मा पर 50 से अधिक मुकदमे, 30 से अधिक हत्या के मामले में भी है शामिल, गैंगवार की आशंका

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान विक्रम शर्मा (45) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से काशीपुर के निवासी थे और वर्तमान में देहरादून शहर के रेसकोर्स इलाके में रह रहे थे। स्टोन क्रशर संचालक विक्रम शर्मा पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज थे, जिनमें 30 से अधिक हत्या के मामले भी शामिल बताए जा रहे हैं। उनके तार झारखंड के एक गैंग से जुड़े होने की बात भी सामने आ रही है। इसी आधार पर पुलिस इस हत्या को गैंगवार का नतीजा मानकर जांच कर रही है। पुलिस उन्हें झारखंड का हिस्ट्रीशीटर भी बता रही है।

बताया जा रहा है कि हमलावर पूरी योजना के साथ आए थे। मुख्य सड़क पर एक बाइक चालक को पहले से तैयार रखा गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक को पहले से किसी खतरे की आशंका थी और वह अपने साथ पिस्टल लेकर आए थे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें हथियार निकालने का मौका तक नहीं दिया।

आपको बता दें कि राजधानी में एक महीने के भीतर यह पांचवीं हत्या है। इससे पहले दो दिन पूर्व ही तिब्बती मार्केट के बाहर कारोबारी अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उससे पहले बीते दो फरवरी को दूल्हा बाजार में गुंजन हत्याकांड ने शहर को झकझोर दिया था, जिसमें आरोपी आकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर चार्जशीट भी दाखिल कर दी। इसके अलावा विकासनगर में 12वीं की छात्रा मनीषा तोमर की धारदार हथियार से हत्या और ऋषिकेश में प्रीति रावत की गोली मारकर हत्या जैसे मामलों ने भी कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

लगातार हो रही वारदातों से आम लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। व्यस्त बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही हैं। सिल्वर सिटी मॉल जैसी भीड़भाड़ वाली जगह पर दिनदहाड़े गोली चलना शहर की कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन गया है। सवाल यह भी है—क्या राजधानी में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे सुरक्षा घेरे के बीच भी वारदात को अंजाम देने से नहीं डरते? देहरादून की सड़कों पर गूंजती गोलियों की आवाज ने शहरवासियों के मन में एक बार फिर भय का साया गहरा दिया है।
यह भी पढ़ें– Haldwani samachar today हल्द्वानी दोहरा हत्याकांड नशे में छीन ली लिव इन में रह रहे प्रेमी जोड़े की जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top