Connect with us
Uttarakhand delhi roadways Ban 180 BS4 buses banned in NCR due to air pollution BS6 rule
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand delhi roadways Ban)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand delhi roadways Ban: उत्तराखण्ड की 180 रोडवेज बसें दिल्ली में बैन

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand delhi roadways Ban: उत्तराखण्ड की 180 रोडवेज बसें दिल्ली में बैन

1 min read

Uttarakhand delhi roadways Ban: bs6 वाहनों को दिल्ली में मिलेगी एंट्री, उत्तराखंड की 180 बसों पर रहेगी पाबंदी..

Uttarakhand delhi roadways Ban 180 BS4 buses banned in NCR due to air pollution BS6 rule: उत्तराखंड रोडवेज के लिए एक झटके की खबर केंद्र सरकार की ओर से सामने आ रही है, कि दिल्ली में bs6 मानक से कम के वाहनों को दिल्ली में एंट्री नहीं दी जाएगी। जिसके कारण bs4 मानक वाली 180 बसे दिल्ली नहीं पहुंचेंगी। इन बसों के दिल्ली रूट पर ना चलने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़े :उत्तराखंड रोडवेज को मिली 130 नई bs6 मॉडल की बसे सुदूर पहाड़ पर दौड़ती हुई आएंगी नजर

आपको जानकारी देते चलें दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बीते मंगलवार को यह ऐलान किया है कि, दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड और bs6 से कम श्रेणी के सभी वाहनों को ग्रेप 3 और ग्रेप 4 लागू होने पर दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यानी 18 दिसंबर से bs6 मानक वाली बसे ही दिल्ली में चलेगी, जबकि bs6 मानक से कम के वाहनों को दिल्ली में वर्जित किया गया है। पर्यावरण मंत्री ने दावा किया है कि इस वर्ष दिल्ली की वायु गुणवत्ता पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में लगभग 8 महीने बेहतर रही। उन्होंने स्वीकार किया कि हाल ही में प्रदूषण का स्तर बढ़ा है लेकिन मौजूदा सरकार की ओर से 10 महीनों से की जा रही कोशिशों के कारण यह पिछले साल से बेहतर हो पाया है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top