UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT रूद्रप्रयाग
Rudraprayag accident news today: रूद्रप्रयाग गहरी खाई में गिरा वाहन 2 लोगों की गई जिंदगी
1 min read
Rudraprayag accident news today : रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा खाई में गिरा ट्रक, दो लोगों ने तोड़ा दम
Rudraprayag accident news today: 2 died including sanjay rana mohan due to truck fell phata road uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां पर एक ट्रक के खाई में गिरने से दो लोगों की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand school Holiday: पिथौरागढ़ में 17 जुलाई को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित
प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले में 45 वर्षीय संजय राणा और मोहन बीते गुरुवार की देर रात ट्रक संख्या UK13CA0826 में सवार होकर तरसाली की ओर जा रहे थे। तभी जैसे ही उनका ट्रक रुद्रप्रयाग के तरसाली फाटा रोड पर पहुंचा तो अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें ट्रक के खाई में गिरने से दोनों युवकों की जिंदगी चली गई।
हादसे के कारणों का लगाया जा रहा पता ( rudrapryag news today) Uttrakhand road accident news)
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची ,जिन्होंने खाई में उतरकर देर रात दोनों शवों को बरामद किया। यह हादसा किस वजह से घटित हुआ है इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बताते चलें अक्सर पहाड़ी मार्गो पर रात के समय यात्रा करना लोगों को भारी पड़ जाता है।
