Connect with us
Uttarakhand driving licence: Getting a suspended driving licence rules changed driving school near me uttarakhand breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand driving licence)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand driving licence: सस्पेंड ड्राइविंग लाइसेंस छुड़ाना अब नहीं आसान बदले नियम

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand driving licence: सस्पेंड ड्राइविंग लाइसेंस छुड़ाना अब नहीं आसान बदले नियम

1 min read

Uttarakhand driving licence शराब पीकर या मोबाइल चलाते पकड़े गए तो आसानी से नहीं मिलेगा लाइसेंस, सरकार ने बदले नियम

Uttarakhand driving licence: Getting a suspended driving licence rules changed driving school near me uttarakhand breaking news today: Uttarakhand breaking news today driving school अब शराब पीकर वाहन चलाने या ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले चालकों के लिए राहत पाना आसान नहीं होगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए आदेश के तहत अब केवल माफीनामा, शपथपत्र या काउंसिलिंग के आधार पर लाइसेंस वापस नहीं मिलेगा, बल्कि चालक को अनिवार्य प्रशिक्षण प्रक्रिया से गुजरना होगा।

यह भी पढ़े :Dehradun news today: देहरादून युवती ने शादी से किया इंकार युवक ने चाकू से कर दिया हमला

20 अप्रैल से लागू हुए नए नियम (uttarakhand Driving License Rules)

परिवहन विभाग के अनुसार मंत्रालय की ओर से 20 अप्रैल से नया आदेश लागू कर दिया गया है। इसके तहत जिन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस यातायात नियमों के गंभीर उल्लंघन के कारण निलंबित किया जाएगा, उन्हें अधिकृत मोटर ट्रेनिंग संस्थान से विशेष प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा।

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद संस्थान द्वारा जारी प्रमाणपत्र परिवहन विभाग में जमा करना होगा। इसके बाद ही चालक का लाइसेंस दोबारा जारी किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम सड़क हादसों में कमी लाने और लोगों में जिम्मेदार ड्राइविंग की आदत विकसित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

शराब और मोबाइल इस्तेमाल पर सख्ती (uttarakhand Road Safety Rules driving licence suspended)

एआरटीओ प्रशासन बीके सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नशे की हालत में वाहन चलाने पर ड्राइविंग लाइसेंस छह महीने तक के लिए निलंबित किया जाता है। वहीं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर तीन महीने तक लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जाती है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अब ऐसे मामलों में केवल काउंसिलिंग या लिखित माफीनामा पर्याप्त नहीं होगा। लाइसेंस दोबारा प्राप्त करने के लिए दो दिन का ड्राइविंग प्रशिक्षण लेना जरूरी कर दिया गया है।

दलालों से सावधान रहने की अपील (uttarakhand driving licence Parivahan Porta uttarakhand breaking news today )

एआरटीओ ने लोगों से परिवहन विभाग से जुड़े कार्यों के लिए दलालों के चक्कर में न पड़ने की अपील भी की। उन्होंने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन टैक्स, रजिस्ट्रेशन, परमिट समेत अन्य शुल्क लोग खुद ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

इसके लिए परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट
Sarathi Parivahan Portal
का इस्तेमाल किया जा सकता है। विभाग का कहना है कि ऑनलाइन व्यवस्था पारदर्शिता बढ़ाने के साथ लोगों का समय भी बचा रही है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand ration card news: चम्पावत E-KYC नहीं करा रहे लोग निरस्त हो सकते हैं राशन कार्ड

लगातार चल रहा प्रवर्तन अभियान (Traffic Checking Campaign)

यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए परिवहन विभाग का प्रवर्तन दल लगातार अभियान चला रहा है। एआरटीओ के अनुसार हाल ही में खनन वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया था। इसके बाद स्कूल बसों की जांच भी की गई।

विभाग ने साफ किया है कि सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों का मानना है कि नियमों का पालन ही सड़क हादसों को कम करने का सबसे प्रभावी तरीका है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top