Connect with us
Uttarakhand ration card news: ration card KYC last date KYC update Champawat ration card cancel breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand ration card news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand ration card news: चम्पावत E-KYC नहीं करा रहे लोग निरस्त हो सकते हैं राशन कार्ड

UTTARAKHAND NEWS चम्पावत

Uttarakhand ration card news: चम्पावत E-KYC नहीं करा रहे लोग निरस्त हो सकते हैं राशन कार्ड

1 min read

Uttarakhand ration card news: Uttarakhand ration card KYC ration card EKYC last date 2026 चम्पावत में हजारों राशन कार्ड धारकों पर लटक रही संकट की तलवार, 31 मई तक नहीं कराया ई-केवाईसी तो रुक सकता है राशन

Uttarakhand ration card news: ration card KYC last date KYC update Champawat ration card cancel breaking news today: Champawat news today uttarakhand Ration Card e-KYC उत्तराखण्ड के चम्पावत जिले में राशन कार्डों के ई-केवाईसी अभियान की रफ्तार अब भी संतोषजनक स्तर तक नहीं पहुंच पाई है। शासन की ओर से तय समयसीमा नजदीक आने के बावजूद बड़ी संख्या में लाभार्थियों का सत्यापन अधूरा पड़ा है। ऐसे में हजारों परिवारों के सामने सरकारी राशन सुविधा बंद होने का खतरा मंडराने लगा है।

खाद्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक कुल पात्र लाभार्थियों में से करीब 60 प्रतिशत यूनिट का ही ई-केवाईसी पूरा हो पाया है, जबकि बड़ी संख्या में लोग अभी भी प्रक्रिया से बाहर हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand monsoon 2026 update: उत्तराखंड में इस बार कब पहुंचेगा मानसून अपडेट आया सामने

हर सदस्य का सत्यापन जरूरी (uttarakhand ration card news today Digital Verification Process)

राशन कार्ड सत्यापन प्रक्रिया केवल कार्डधारक तक सीमित नहीं है, बल्कि कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है। यानी जिस राशन कार्ड में जितने यूनिट दर्ज हैं, उन सभी का डिजिटल सत्यापन होना आवश्यक है।

शासन ने इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 31 मई अंतिम तिथि निर्धारित की है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अभी तक समयसीमा बढ़ाने को लेकर कोई नया आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand cabinet meeting today: धामी कैबिनेट की बैठक आज हो सकतें हैं बड़े फैसले

जिले में कितने राशन कार्ड? (Champawat Ration Card Data)

जिले में वर्तमान में बीपीएल, अन्त्योदय और राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत कुल 60 हजार 247 राशन कार्ड संचालित हैं। इनमें:

अन्त्योदय योजना के 5865 राशन कार्ड

बीपीएल श्रेणी के 29100 राशन कार्ड

राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के 25282 राशन कार्ड शामिल हैं।

इन सभी श्रेणियों में लाखों यूनिट दर्ज हैं, जिनका सत्यापन चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।

सबसे ज्यादा पिछड़ी राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (Food Security Scheme)

आंकड़ों के अनुसार राज्य खाद्य सुरक्षा योजना में ई-केवाईसी की स्थिति सबसे कमजोर बनी हुई है। इस योजना के अंतर्गत दर्ज 1 लाख 65 हजार 933 यूनिट में से अब तक केवल 1 लाख 16 हजार 190 यूनिट का सत्यापन हो सका है। यानी हजारों लोग अभी भी प्रक्रिया से दूर हैं।

वहीं अन्त्योदय और बीपीएल श्रेणी के कुल 96 हजार 410 यूनिट में से केवल 45 हजार 936 लोगों ने अब तक ई-केवाईसी कराया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand UPNL samvida news: उपनल कर्मचारियों को अब मिलेंगे 27 अवकाश और भत्ते

समय रहते नहीं जागे तो रुक सकता है राशन (Ration Card Update)

जिला पूर्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले कार्डधारकों को भविष्य में राशन वितरण से वंचित होना पड़ सकता है। विभाग का कहना है कि डिजिटल सत्यापन का उद्देश्य अपात्र लाभार्थियों की पहचान करना और वास्तविक जरूरतमंदों तक योजना का लाभ पहुंचाना है।

जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने बताया कि विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है, लेकिन अब भी कई कार्डधारक प्रक्रिया पूरी नहीं करवा पाए हैं।

गांवों में जागरूकता की कमी बनी चुनौती (Public Distribution System)

ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोग अभी भी ई-केवाईसी प्रक्रिया को लेकर पूरी तरह जागरूक नहीं हैं। इंटरनेट, तकनीकी जानकारी और दस्तावेजों की कमी भी अभियान की धीमी गति का बड़ा कारण मानी जा रही है। कई स्थानों पर लोग अंतिम दिनों का इंतजार कर रहे हैं, जिससे आने वाले समय में केंद्रों पर भारी भीड़ बढ़ने की आशंका है।

खाद्य विभाग ने लाभार्थियों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपने राशन कार्ड का ई-केवाईसी पूरा करा लें, ताकि सरकारी खाद्यान्न सुविधा निर्बाध रूप से मिलती रहे।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top