UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand electricity bill: उत्तराखण्ड महंगी हुई बिजली, प्रति यूनिट नई दरें आई सामने
1 min read
Uttarakhand electricity bill : नए साल से उत्तराखंड के लाखों लोगों को लगेगा बिजली का झटका, महंगी होगी बिजली, जानें नई दरें
Uttarakhand electricity bill unit rate price increase in Jan 2026 latest news today : उत्तराखंड के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक झटके की खबर ऊर्जा निगम की ओर से सामने आ रही है, कि नए साल में उन्हे महंगी बिजली का झटका लगने वाला है। दरअसल जनवरी महीने के लिए फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट की दरे बढ़ा दी गई है। जिसके तहत सरचार्ज के रूप में इस महीने यानी जनवरी में उपभोक्ताओं से 10 पैसे से लेकर 43 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त बिजली बिल वसूला जाएगा।
यह भी पढ़े :New insurance bill 2025: नए इंश्योरेंस बिल को मंजूरी, आम आदमी को क्या होगा फायदा?
Uttarakhand electricity bill unit rate price: बता दें उत्तराखंड में ऊर्जा निगम की ओर से एफपीपीसीए की दरों को जारी किया गया। जिसमें बीपीएल और स्नो बाउंड वाले क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को 10 पैसे प्रति यूनिट की दर से अतिरिक्त भुगतान करना होगा। सबसे कम वृद्धि इसी कैटेगरी में की गई है, इसके अलावा अन्य सभी श्रेणियों की दरों में अधिक इजाफा किया गया है। घरेलू श्रेणी में 28 पैसे कमर्शियल में 40 पैसे प्रति यूनिट का अधिक भुगतान करना होगा।
बढ़ी हुई दरों के आदेश जारी
इसी तरह से सरकारी संस्थानों पर 38 पैसे निजी ट्यूबवेल को 12 पैसे प्रति अतिरिक्त देने होंगे। कृषि आधारित गतिविधियों में 25 किलोवाट तक वाले कनेक्शन को 17 पैसे 25 से 75 किलोवाट तक 19 पैसे 75 किलोवाट से ऊपर 20 पैसे प्रति यूनिट का भार पड़ेगा। एलटी और एचटी इंडस्ट्री को 38 पैसे प्रति यूनिट का भुगतान करना होगा जबकि मिक्सड लोड रेलवे इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन को 35 पैसे देने होंगे। वही निर्माण को लिए जाने वाले अस्थाई कनेक्शन को 43 पैसे प्रति यूनिट का भार पड़ेगा। चीफ इंजीनियर कमर्शियल एनएस बिष्ट की ओर से बढी हुई दरों के आदेश जारी किए गए हैं।
जाने पिछले साल की महंगी हुई बिजली ( Uttarakhand news today)
पिछले साल की अगर बात करें तो जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 के बीच साल में सिर्फ तीन बार बिजली के बिल सस्ते हुए हैं। जबकि 9 महीने बिजली दरों में बढ़ोतरी हुई वही दिसंबर में एक पैसे से 5 पैसे प्रति यूनिट तक बिजली सस्ती हुई। नवंबर में 3 से 14 प्रति यूनिट बिजली सस्ती हुई सबसे अधिक बिजली जुलाई में सस्ती हुई। जुलाई में 24 पैसे से 100 पैसे प्रति यूनिट तक बिजली सस्ती हुई इसके अलावा हर महीने बिजली महंगी हुई। जनवरी में 4 से 12 पैसे फरवरी में 9 से 28 पैसे, जून में 17 से 71 पैसे अगस्त में 5 से 21 पैसे प्रति यूनिट तक बिजली महंगी हुई।
