Connect with us
Uttarakhand electricity bill rate: becomes expensive again surcharge increased in March 2026
सांकेतिक फोटो Uttarakhand electricity bill rate

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand electricity bill rate: उत्तराखण्ड में फिर महंगी हुई बिजली मार्च में बढ़ा सरचार्ज

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand electricity bill rate: उत्तराखण्ड में फिर महंगी हुई बिजली मार्च में बढ़ा सरचार्ज

1 min read

Uttarakhand electricity bill rate: becomes expensive again surcharge increased in March 2026: उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को झटका: इस महीने महंगा आएगा बिल, प्रति यूनिट बढ़ेगा सरचार्ज

Uttarakhand electricity bill rate: becomes expensive again surcharge increased in March 2026: उत्तराखंड के लाखों लोगों के लिए एक बड़ी एवं महंगाई का एक और बड़ा झटका देने वाली खबर सामने आ रही है। बिजली उपभोक्ताओं को इस महीने बिजली बिल के रूप में अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है। ऊर्जा निगम यूपीसीएल ने फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) के तहत मार्च महीने के बिलों में अतिरिक्त शुल्क जोड़ने का निर्णय लिया है। इसके चलते विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दरें 34 पैसे से लेकर 1.27 रुपये प्रति यूनिट तक बढ़ जाएंगी।

ऊर्जा निगम के अधिकारियों के अनुसार पिछले महीने बिजली की खरीद निर्धारित दरों से अधिक कीमत पर करनी पड़ी थी। ऐसे में नियमों के तहत इस अतिरिक्त खर्च की भरपाई उपभोक्ताओं से एफपीपीसीए सरचार्ज के रूप में की जाती है। यही कारण है कि इस बार बिजली के बिल में अतिरिक्त राशि शामिल की जा रही है।

केवल इस महीने के बिल में लगेगा सरचार्ज

यूपीसीएल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक यह अतिरिक्त शुल्क केवल मार्च महीने के बिलों में जोड़ा जाएगा। अगले महीने बिजली खरीद की लागत के आधार पर ही तय होगा कि उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी या फिर इसी तरह की वसूली जारी रहेगी।

अलग-अलग श्रेणियों पर अलग असर

ऊर्जा निगम के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं पर अलग-अलग दर से सरचार्ज लगाया गया है।
घरेलू उपभोक्ता: 34 पैसे से 93 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी
अघरेलू उपभोक्ता: करीब 1.34 रुपये प्रति यूनिट
सरकारी एवं सार्वजनिक उपयोगिता सेवाएं: 1.27 रुपये प्रति यूनिट
प्राइवेट ट्यूबवेल: 41 पैसे प्रति यूनिट
कृषि गतिविधियां: 57 पैसे प्रति यूनिट
एलटी-एचटी उद्योग: लगभग 1.24 रुपये प्रति यूनिट
मिक्स लोड: 1.16 रुपये प्रति यूनिट
रेलवे ट्रैक्शन: 1.15 रुपये प्रति यूनिट
ईवी चार्जिंग स्टेशन: 1.15 रुपये प्रति यूनिट
निर्माण कार्य की अस्थायी आपूर्ति: करीब 1.44 रुपये प्रति यूनिट

उपभोक्ताओं पर पड़ेगा सीधा असर

बिजली की दरों में यह अस्थायी बढ़ोतरी सीधे तौर पर उपभोक्ताओं के मासिक खर्च को प्रभावित करेगी। खासकर घरेलू उपभोक्ताओं और छोटे व्यवसायों के लिए बिजली बिल में बढ़ोतरी का असर महसूस किया जा सकता है। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिजली की खरीद बाजार दरों पर निर्भर करती है। यदि भविष्य में बिजली सस्ती दरों पर उपलब्ध होती है तो एफपीपीसीए के तहत उपभोक्ताओं को राहत भी दी जा सकती है। फिलहाल मार्च महीने के बिल में अतिरिक्त सरचार्ज के रूप में यह वसूली की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand ration card KYC: राशनकार्ड धारक ध्यान दें EKYC न कराई तो नहीं मिलेगा सस्ता राशन

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top