Connect with us
Uttarakhand: Equal Pay for Equal salary Work Approved for UPNL Employees Appointed Till October 15, 2024
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand UPNL Salary)

Home / UTTARAKHAND NEWS / UPNL: उत्तराखंड में 15 अक्टूबर 2024 तक तैनात उपनल कर्मियों को मिलेगा समान पद समान वेतन लाभ

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

UPNL: उत्तराखंड में 15 अक्टूबर 2024 तक तैनात उपनल कर्मियों को मिलेगा समान पद समान वेतन लाभ

1 min read

Uttarakhand UPNL Salary: उत्तराखंड में 2024 तक तैनात संविदा कर्मियों की मौज, समान पद पर समान वेतन का मिलेगा लाभ

Uttarakhand: Equal Pay for Equal salary Work Approved for UPNL Employees Appointed Till October 15, 2024: उत्तराखंड सरकार की ओर से राज्य के उपनल कर्मियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है, जिसके तहत 15 अक्टूबर 2024 तक उपनल के जरिए विभिन्न विभागों में तैनात कार्मिकों को समान पद पर समान वेतन देने के पक्ष में अहम निर्णय लिया गया है। बताते चलें सरकार के इस फैसले के मुताबिक 20 हजार से अधिक उपनलकर्मी लाभान्वित होंगे।

यह भी पढ़े :Aircraft Accident Kanpur : लैंडिंग के बाद जल्दबाजी पड़ी भारी, ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल

बता दें प्रदेश में उपनल कर्मियों को समान कार्य के बदले समान वेतन देने का महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। इस फैसले के मुताबिक पहले चरण में वर्ष 2015 से पहले से विभिन्न विभागों में अब तक 10 वर्ष की न्यूनतम सेवा देने वाले उपनल कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। जबकि अन्य को चरणबद्ध तरीके से दायरे में लिया जाएगा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: ऊधम सिंह नगर में हाईवे पर ट्रक चालक पर गोलियों की बौछार, महिला घायल

एक बार फिर बढ़ गई कट ऑफ डेट (Uttarakhand upnl news)

बताते चलें सचिव सैनिक कल्याण युगल किशोर पंत की ओर से उपनल कर्मियों के लिए संशोधित शासनादेश के अनुसार समान पद समान वेतन का लाभ पाने वालों के लिए कट ऑफ डेट 12 नवंबर 2018 से बढाकर अब 15 अक्टूबर 2024 कर दी गई है। सरकार राज्य की आर्थिक स्थिति के हिसाब से इन्हें चरणबद्ध तरीके से समान पद और समान वेतन प्रदान करेगा। इतना ही नहीं बल्कि कर्मचारी जिस पद के सापेक्ष कार्यरत हैं, उन्हें उसी के अनुरूप न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा। शासनादेश में यह भी स्पष्ट किया गया है उपनल कर्मियों से संबंधित अन्य सभी विषयों और भविष्य में उत्पन्न होने वाले विषयों पर मंत्रिमंडल की उप समिति विचार करते हुए आगे का फैसला लेगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top