Connect with us
Kanpur Aircraft Accident: Trainee Pilot Riya Batra Injured After Walking Into Spinning Propeller, DGCA
Image : सांकेतिक फोटो ( Kanpur Aircraft Accident)

Home / Highlights / Aircraft Accident Kanpur : लैंडिंग के बाद जल्दबाजी पड़ी भारी, ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल

Highlights देवभूमि दर्शन

Aircraft Accident Kanpur : लैंडिंग के बाद जल्दबाजी पड़ी भारी, ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल

1 min read

Kanpur Aircraft Accident News: इंजन बंद होने से पहले विमान से उतरी ट्रेनी पायलट, घूमते प्रोपेलर की चपेट में आकर घायल; DGCA ने शुरू की जांच

लैंडिंग के बाद हुई बड़ी चूक, ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल|Kanpur Aircraft Accident News| Aviation News|:  उत्तर प्रदेश के कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट स्थित गर्ग एविएशन फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (FTO) में नाइट फ्लाइंग प्रशिक्षण के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया। सुरक्षित लैंडिंग के बाद एक महिला ट्रेनी पायलट ने विमान का इंजन पूरी तरह बंद होने से पहले ही बाहर निकलने की कोशिश की। उसी दौरान वह विमान के घूमते प्रोपेलर की चपेट में आ गई, जिससे उसकी पीठ पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: उत्तराखंड रोडवेज की 814 नई बसें खरीदने को हरी झंडी, कर्मचारियों को मिलेगा 55% DA

रात में चल रही थी फ्लाइंग ट्रेनिंग (Night Flight Training News)

जानकारी के अनुसार, 26 जून की रात गर्ग एविएशन का ट्विन इंजन Tecnam P2006T (VT-NBV) प्रशिक्षण विमान चकेरी एयरपोर्ट पर नाइट इंस्ट्रक्शनल फ्लाइट पर था। विमान में एक फ्लाइट इंस्ट्रक्टर और महिला कैडेट पायलट सवार थीं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और रनवे पर आ गया।

इंजन चालू रहते ही नीचे उतरने की जल्दबाजी पड़ी भारी (Aircraft Propeller Accident)

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, लैंडिंग के बाद ट्रेनी पायलट ने विमान का इंजन पूरी तरह बंद होने का इंतजार नहीं किया और बाहर निकल गईं। उस समय विमान का प्रोपेलर तेज़ी से घूम रहा था। जैसे ही वह विमान से दूर जाने लगीं, घूमते प्रोपेलर की चपेट में आने से उनकी पीठ पर गंभीर चोट लग गई। विमानन विशेषज्ञों के अनुसार, प्रोपेलर पूरी तरह रुकने से पहले विमान से उतरना बेहद खतरनाक माना जाता है और यह सुरक्षा नियमों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

अस्पताल में कराया गया भर्ती, हालत खतरे से बाहर (Trainee Pilot Injury News)

घटना के तुरंत बाद घायल ट्रेनी पायलट को कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार घायल कैडेट की पहचान दिल्ली निवासी रिया बत्रा के रूप में हुई है। इलाज के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।

DGCA ने उठाए सख्त कदम (DGCA Investigation)

घटना के बाद डीजीसीए ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने तक संबंधित फ्लाइट इंस्ट्रक्टर को प्रशिक्षण ड्यूटी से हटा दिया गया है। साथ ही जिस प्रशिक्षण विमान में हादसा हुआ, उसे भी जांच पूरी होने तक उड़ान संचालन से बाहर कर दिया गया है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि हादसा केवल मानवीय भूल का नतीजा था या सुरक्षा प्रक्रियाओं के पालन में भी कोई चूक हुई।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: उत्तराखंड में VBG RAM G योजना लागू, मजदूरों को मिलेगा ज्यादा भुगतान

एविएशन सुरक्षा पर उठे सवाल(Aviation Safety Rules)

इस घटना ने फ्लाइंग ट्रेनिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। विमानन विशेषज्ञों का कहना है कि प्रशिक्षण के दौरान हर सुरक्षा प्रक्रिया का पालन अनिवार्य होता है। खासतौर पर प्रोपेलर वाले विमानों में इंजन बंद होने और प्रोपेलर पूरी तरह रुकने के बाद ही विमान से उतरना चाहिए। फिलहाल डीजीसीए की जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

More in Highlights

To Top