Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर
Govt employee salary Nepal: नेपाल अब महीने 2 बार मिलेगी सरकारी कर्मचारियों को सैलरी
1 min read
Govt employee salary Nepal: देश की इकोनॉमी पटरी पर लाने के लिए सरकार ने अब से महीने में दो बार सैलरी देने का किया ऐलान..
Govt employee salary Nepal: Now employees will get salary twice a month of 15-15 days breaking news today Devbhoomi Darshan live update: भारत के पड़ोसी देश नेपाल के काठमांडू में खर्च बढ़ाने और देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नेपाल की नई बालेंद्र शाह सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की सैलरी को लेकर बड़ा महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इस फैसले के मुताबिक हर सरकारी कर्मियों को अब से हर 2 हफ्ते में सैलरी दी जाएगी। बताते चले नेपाल सरकार का यह फैसला सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत साबित होने वाला है।
यह भी पढ़े :Ramnagar bus accident today: उधमपुर रामनगर में खाई में गिरी रोडवेज बस 20 की मौत रेस्क्यू जारी
बता दें नेपाल में फाइनेंस मिनिस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक बताया गया कि सैलरी को लेकर मिनिस्ट्री ऑफ़ फाइनेंस ने शुक्रवार 17 अप्रैल 2026 को फैसला लिया और जरूरी इंतजाम करने के लिए फाइनेंशियल कंट्रोलर जनरल ऑफिस को एक लेटर भेजा। इसमें नए नियम के अनुसार कर्मचारियों की मौजूदा महीने की सैलरी को दो हिस्सों में बांटने की बात कही गई और हर दो हफ्ते में इसे देने का फैसला लिया गया।
नेपाल की इकोनॉमी पर दिया जा रहा जोर ( Nepal news today)
फाइनेंस मिनिस्ट्री ने पहले ही संबंधित अधिकारियों को सरकारी कर्मचारियों को हर 15 दिन में सैलरी बांटने के निर्देश दिए। वित मंत्रालय ने बताया कि इस कदम का मकसद यह पक्का करना है, कि कर्मचारियों को समय पर पेमेंट मिले जिससे खर्च बढ़ेगा और इकोनॉमी में नई जान आएगी।
ये है सैलरी का पूरा गणित ( Nepal news live Govt employee salary Nepal)
बताते चले नेपाल में अब से हर सरकारी कर्मचारियों को 15- 15 दिन के भीतर सैलरी दी जाएगी। यानी महीने की सैलरी को नेपाल में दो हिस्सों में बांटा जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि इसमें कानूनी बदलाव की जरूरत भी हो सकती है। दरअसल नेपाल सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि काफी लंबे समय से नेपाल की अर्थव्यवस्था धीमी चल रही है। ऐसे में यदि कर्मचारियों को महीने में दो बार सैलरी मिलती है तो लोगों के पास जल्दी पैसा पहुंचेगा जिसे वह जल्द खर्च भी कर पाएंगे।
यह भी पढ़े :TamilNadu Firecracker Factory Blast | विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 19 लोगों की मौत
अन्य देशों में लागू है सैलरी का यह नियम (Govt employee salary Nepal)
बताते चले नेपाल ऐसा पहला देश नहीं है जहां पर 15 दिन पर सैलरी मिला करेगी। बल्कि अन्य देशों जैसे अमेरिका में भी हर सरकारी कर्मचारियों को हफ्ते में दो बार सैलरी दी जाती है। इसके अलावा कनाडा में भी सैलरी का यही नियम लागू है, जबकि यूनाइटेड किंगडम में भी कुछ सेक्टर में हर 15 दिन में सैलरी दी जाती है।
