Connect with us
sangeeta dhoundiyal new jai bhole bhajan

Home / SANGEETA DHOUNDIYAL / उत्तराखंड : सुप्रसिद्ध लोकगायिका संगीता ढोढियाल का पहाड़ी भोले भजन रिलीज होते ही छा गया

SANGEETA DHOUNDIYAL उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : सुप्रसिद्ध लोकगायिका संगीता ढोढियाल का पहाड़ी भोले भजन रिलीज होते ही छा गया

1 min read

Sangeeta Dhoundiyal: लोकगायिका संगीता ढौंडियाल लेकर आयी हैं, बेहद खूबसूरत पहाड़ी भजन जय भोले(Jai Bhole) , यूटूब और सोशल मीडिया पर मिल रहा है लोगो का भरपूर प्यार

देवभूमि उत्तराखंड की पावन‌ धरती पर भारी बारिश के बीच राज्य के पर्वतीय जनपदों से शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की तस्वीरें सामने आने लगी है। जगह-जगह शिव मंदिरों में लोग भोलेनाथ की पूजा अर्चना एवं अभिषेक कर प्रार्थनाएं कर रहे हैं। पवित्र सावन मास चल रहा हो और ऐसे में घरों में भोलेनाथ के भजनों की गूंज ना सुनाई दे भला ऐसा कभी हो सकता है। लोगों की इसी भावना का सम्मान करते हुए उत्तराखण्ड संगीत जगत में अपना विशेष स्थान रखने वाली लोकगायिका संगीता ढोंडियाल(Sangeeta Dhoundiyal) अपना एक नया पहाड़ी शिव भजन जय भोले(Jai Bhole) लेकर आई है। जिसे लोगों द्वारा भी खासा पसंद किया जा रहा है। भजन को उनके ऑफिसियल यूटूब चैनल संगीता ढौंडियाल पर दो दिन में 15 हजार से ऊपर लोग देख चुके है।
यह भी देखिएलोकगायिका संगीता ढौंडियाल का “रे मालू” गीत भी हुआ हिट,…. अब तक एक मिलियन व्यूज पार…

देवभूमि दर्शन से हुई खास बातचीत में लोकगायिका संगीता ढोंडियाल ने बताया कि उनका यह नया भजन शिवभक्तों के हृदय में भक्ति और प्रेम को बढ़ावा देता है। शिव के रूप का बखान करते इस सुमधुर पहाड़ी भजन को सुनकर ऐसा लग रहा है जैसे भोलेनाथ हमारे आसपास ही है। भजन की गूंज से जहां समूचा वातावरण शिवमय हो जाता है वहीं इसके विडियो में पहाड़ की मनमोहक वादियों के साथ ही बाबा केदारनाथ और मां गंगा के पावन तट को भी दिखाया गया है, जो भक्तिपूर्ण वातावरण और अधिक भक्तिमय बना देती है। बता दें कि इस शिव भजन में संगीत शैलेन्द्र शैलू ने दिया है जबकि मैंडी और गौरव के साथ एनी और कंचन की जोड़ियों ने अपने सुंदरतम अभिनय से विडियो की सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं। सबसे खाश बात तो ये है की इस भजन में खुद लोकगायिका संगीता ढोंडियाल बेहद खूबसूरत अभिनय करते हुए नजर आ रही हैं।

यूट्यूब पर जुड़िए-

Continue Reading

More in SANGEETA DHOUNDIYAL

To Top