Home / SANGEETA DHOUNDIYAL / लोकगायिका संगीता ढौंडियाल का बेहद खूबसूरत पहाड़ी गीत रमझमा रिलीज होते ही छा गया
SANGEETA DHOUNDIYAL सिनेमा जगत
लोकगायिका संगीता ढौंडियाल का बेहद खूबसूरत पहाड़ी गीत रमझमा रिलीज होते ही छा गया
1 min read
लोगों को पहाड़ की खूबसूरती और संस्कृति को बता उत्तराखण्ड आने का आमंत्रण देता है लोकगायिका संगीता ढौंढियाल (Sangeeta Dhoundiyal) का यह नया गीत रमझमा(Ramjhama)..
अपने पारम्परिक लोकगीतों से उत्तराखंड संगीत जगत में विशेष पहचान रखने वाली सुप्रसिद्ध लोकगायिका संगीता ढौंढियाल (Sangeeta Dhoundiyal) संगीत प्रेमियों के लिए एक और खूबसूरत लोकगीत ‘रमझमा‘ (Ramjhama) लेकर आई है। दीपावली के अवसर पर तीन दिन पूर्व रिलीज हुए संगीता के इस नए गीत रमझमा का लोकार्पण उत्तराखण्ड पुलिस के डीजीपी अनिल रतूड़ी ने किया। इस दौरान उन्होंने संगीता के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संगीता का यह गीत न केवल पहाड़ की गौरवशाली संस्कृति और परम्पराओं को आगे बढ़ाएगा बल्कि लोगों को उत्तराखंड आने के लिए प्रोत्साहित भी करेगा। बता दें कि संगीता अपने इस नए गीत के माध्यम से पहाड़ की खूबसूरत वादियों, परम्पराओं, तीज-त्योहारों, संस्कृति आदि का वर्णन करते हुए लोगों को पहाड़ आने का आमंत्रण दे रही है। गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डीजे गीतों से कहीं दूर इस पारम्परिक गीत को अभी तक पन्द्रह हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध लोकगायिका संगीता ढौंडियाल का सबसे सुपरहिट पहाड़ी गीत..
देवभूमि दर्शन से खास बातचीत:-
देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में लोकगायिका संगीता ढौंढियाल ने बताया कि उन्होंने अपने इस नए गीत ‘रमझमा‘ को एक आह्वान गीत के रूप में प्रस्तुत किया है जो लोगों को उत्तराखंड के सुंदर पर्वतीय क्षेत्र में आने का आमंत्रण देता है। सबसे खास बात तो यह है कि संगीता के इस नए गीत में देवभूमि उत्तराखंड की तीनों क्षेत्रों कुमाऊं, गढ़वाल और जौनसार बावर की बोली-भाषाए, लोक परम्पराओं, तीज-त्योहारों के साथ वेशभूषा और खान-पान का समावेश है। गीत में संगीता पहाड़ की विशेषताएं बताते हुए कहती हैं कि सुंदर बुरांश के फूल, कोयल की मीठी कूक, चारों ओर हर्षोल्लास का माहौल, घुघुती की घुर-घुराहट पहाड़ की खूबसूरती में चार-चांद लगा देता है। इतना ही नहीं पर्यटकों को उत्तराखंड आने के लिए आकर्षित करते हुए गीत में बताया गया है कि यहां फूलों की घाटी, ठंडा पानी, देवी-देवताओं के बद्रीनाथ केदारनाथ जैसे धाम, अनेक लोकनृत्य/लोकगीत यथा- न्यौली, छपेली, रासो, मण्डार, बाजूबंद, भगनौल आदि भी है। गीत को जहां रंजीत सिंह ने सुंदर संगीत दिया है वहीं पारम्परिक वेशभूषा के बीच सैंडी गुसाईं और सतीश आर्या की बेहतरीन कोरियोग्राफी वीडियो को और अधिक आकर्षक बनाती है।
यह भी पढ़ें- लोकगायिका संगीता ढौंडियाल का “रे मालू” गीत भी हुआ हिट,…. अब तक 3 लाख व्यूज पार…
You may also like...
Related articles
Uttarakhand:थाईलैंड में गूंजा चमोली का नाम, मुन्नी देवी ने भारत को दिलाए दो स्वर्ण पदक
1 min read थाईलैंड में चमोली की बेटी का जलवा, मुन्नी देवी ने दो स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश का…
Read More
Dehradun SIR: देहरादून में SIR ड्यूटी पर BLO से मारपीट, नशे में धुत दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज
1 min read Dehradun SIR Duty News: देहरादून में SIR ड्यूटी के दौरान बीएलओ पर हमला, नशे में धुत दो…
Read More
Haridwar accident news today: हरिद्वार में भीषण हादसा दादा-दादी और 5 वर्षीय पोते की गई जिंदगी
1 min read Haridwar road Accident today haridwar accident today haridwar accident news today haridwar breaking news today हरिद्वार में…
Read More
Uttarakhand: हल्द्वानी में देवरानी पर गंभीर आरोप, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर तस्वीरों का दुरुपयोग
1 min read Haldwani Cyber Crime News: हल्द्वानी में पारिवारिक विवाद पहुंचा साइबर अपराध तक, महिला ने देवरानी पर फर्जी…
Read More
Almora News Hindi: रानीखेत में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत
1 min read रानीखेत में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत (Road Accident)…
Read More
Ramnagar news today: रामनगर कोसी नदी में डूबने से रिजार्ट कर्मी की चली गई जिंदगी
1 min read Ramnagar news today nainital breaking news live uttarakhand news today hindi kosi river news कोसी नदी में…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
