UTTARAKHAND NEWS चमोली
Uttarakhand forest fire: उत्तराखण्ड में वनाग्नि का तांडव गढ़वाल में फायर वाचर समेत 2 की मौत
1 min read
Uttarakhand forest fire : आग से धधक रहे जंगल, दो लोगों की झुलसकर मौत, परिजनों मे मचा कोहराम..
Uttarakhand forest fire: two people died including a fire watcher rajendra negi in chamoli tehri Garhwal Uttarakhand breaking news today : उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी के साथ जंगलों में भीषण वनाग्नि की घटनाएं भी तेजी से बढ़ने लगी है। आग की लपटों ने वन संपदा को भारी नुकसान तो पहुंचाया ही है, लेकिन इसके साथ ही अब जंगल की आग बुझाने जा रहे लोग भी हादसे का शिकार हो रहे हैं। ऐसी ही कुछ दुखद खबर टिहरी, चमोली जिले से सामने आ रही है, जहां पर जंगल की आग बुझाने गए दो लोगों की जिंदगी चली गई।
यह भी पढ़े :Tharali Chamoli news live: चमोली शार्ट सर्किट से लगी घर में आग दादी पोते की गई जिंदगी
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले के ज्योतिर्मठ विकासखंड के पाखी गांव निवासी 43 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र नंदन सिंह बीते दिन बिरही के समीप जंगलों में अचानक भड़की आग को बुझाने के लिए पहुँचे थे। तभी तेज हवाओं के चलते आग इतनी फैल गई की वो आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी। आग को बढ़ता देख वो आग पर काबू पाने के लिए पहुँचे मगर वह खुद आग की चपेट में आ गए। आग मे झुलसने के कारण युवक की ज़िंदगी चली गई। बताते चलें राजेंद्र वनकर्मी के पद पर तैनात थे, जिनकी मौत के बाद से परिजन सदमे मे है। परिजनों व ग्रामीणों ने राजेंद्र की मौत पर वन विभाग व प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों ने की आर्थिक सहायता देने मांग (chamoli tehri forest fire news today)
बताया जा रहा है राजेंद्र सिंह पिछले 8 वर्षों से वन विभाग के साथ फायर वॉचर के रूप में कार्यरत थे ,जो परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। परिजनों का कहना है कि राजेंद्र सिंह के निधन के बाद परिवार पर अब आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने सरकार से उचित मुआवजा और मृतक की पत्नी को नौकरी देने की मांग की है, ताकि परिवार का पालन-पोषण और बच्चों की पढ़ाई जारी रह सके।
यह भी पढ़े :Divyanshu Topwal navy Lieutenant: टिहरी गढ़वाल के दिव्यांशु तोपवाल बने नेवी सब लेफ्टिनेंट
टिहरी आग मे झुलसी महिला (tehri garhwal news today)
बताते चलें टिहरी गढ़वाल के श्रीनगर ( कीर्तिनगर) ब्लाक डांगचौरा क्षेत्र ग्राम सभा पैंडुला जंगल में लगी आग को बुझाते समय अंजू देवी बिष्ट पत्नी स्व श्री जब्बर सिंह बिष्ट की आग मे झुलसकर मौत हो गई है। घटना के बाद से ग्रामीणों मे कोहराम मचा हुआ है।
