Connect with us
Ghansali Tehri Garhwal News Today: Skeleton of missing woman brika devi found uttarakhand live
Image : social media ( Ghansali Tehri Garhwal News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Ghansali tehri garhwal news today: टिहरी गढ़वाल घनसाली में लापता महिला का कंकाल मिला

UTTARAKHAND NEWS टिहरी गढ़वाल

Ghansali tehri garhwal news today: टिहरी गढ़वाल घनसाली में लापता महिला का कंकाल मिला

1 min read

Ghansali Tehri Garhwal News Today  : लापता महिला का कंकाल मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, झाड़ियों के बीच मिला कंकाल, कपड़ों से हुई पहचान…

Ghansali Tehri Garhwal News Today: Skeleton of missing woman brika devi found uttarakhand live  : उत्तराखंड में महिलाओं के लापता होने का सिलसिला लगातार जारी है, जिसके चलते प्रदेश से अभी तक कई सारी महिलाएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो चुकी है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर टिहरी जिले से सामने आ रही है ,जहां पर लापता महिला का कंकाल मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद से महिला के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़े :Silent Attack News Today: नाश्ता करते समय सीने में उठा दर्द 20 वर्षीय केशु की साइलेंट अटैक से मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के घनसाली थाना क्षेत्र के सेम बासर गांव की रहने वाली 67 वर्षीय बिक्रा देवी पिछले महीने 27 जनवरी से लापता चल रही थी। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें आसपास काफी खोजा था लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला तो 4 फरवरी को महिला के बेटे भानू प्रताप ने घनसाली थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज करवाई। जिसके बाद से पुलिस प्रशासन की टीम लगातार महिला को खोजने का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने जब लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि महिला की काफी समय से मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है। जिसके कारण वो पहले भी कई बार घर से गुम हो जाती थी, लेकिन कुछ समय बाद खुद वापस घर आ जाती थी।

महिला का कंकाल बरामद ( tehri garhwal news)

परिजनों को शुरुआत में महिला के लापता होने की ज्यादा शंका नहीं हुई। लेकिन जब काफी समय बीत गया तो परिजन चिंतित हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जांच पड़ताल के दौरान बीते रविवार 8 फरवरी को पदोखा गांव के पास गदेरे की झाड़ियों के बीच कपड़े और कंकाल मिलने की सूचना पुलिस प्रशासन को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंची जहां पर उन्होंने मृतका की शिनाख्त बिक्रा देवी के रूप में की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी ( tehri garhwal news today)

पुलिस ने पंचनामा भरकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है , वहीं पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि महिला को किसी जानवर ने अपना निवाला बनाया होगा हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top