Connect with us
Uttarakhand Governor news: Emergency landing helicopter of Lieutenant General (Retired) Gurmeet Singh going to Gairsain.
सांकेतिक फोटो Uttarakhand Governor news

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand Governor news: गैरसैंण जा रहे उत्तराखण्ड राज्यपाल के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

Uttarakhand Governor news: गैरसैंण जा रहे उत्तराखण्ड राज्यपाल के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

1 min read

Uttarakhand Governor news: Emergency landing helicopter of Lieutenant General (Retired) Gurmeet Singh going to Gairsain: श्रीनगर में राज्यपाल के हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग, तकनीकी खराबी के चलते बदला कार्यक्रम

Uttarakhand Governor news: Emergency landing helicopter of Lieutenant General (Retired) Gurmeet Singh going to Gairsain: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से सामने आ रही है जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर श्रीनगर गढ़वाल में आपात स्थिति में उतारना पड़ा। हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी का संकेत मिलने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए जीबीके हेलीपैड पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई। घटना के बाद राज्यपाल को सुरक्षा के साथ पुलिस विश्राम गृह ले जाया गया, जहां वे फिलहाल ठहरे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार राज्यपाल गुरमीत सिंह रविवार को टिहरी महोत्सव में भाग लेने के बाद हेलिकॉप्टर से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के लिए रवाना हुए थे। गैरसैंण में सोमवार से शुरू होने वाले उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने का उनका कार्यक्रम तय था।

उड़ान के दौरान मिला तकनीकी खराबी का संकेत

दोपहर करीब एक बजे जब हेलिकॉप्टर श्रीनगर क्षेत्र की सीमा में पहुंचा, तभी पायलट को विमान के सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी का संकेत मिला। संभावित जोखिम को देखते हुए तुरंत सुरक्षित लैंडिंग का निर्णय लिया गया और हेलिकॉप्टर को श्रीनगर स्थित जीबीके हेलीपैड पर उतारा गया।

राज्यपाल सुरक्षित, जांच में जुटी तकनीकी टीम

आपात लैंडिंग के बाद राज्यपाल को हेलीपैड से पुलिस विश्राम गृह ले जाया गया। अधिकारियों के अनुसार उनकी स्थिति पूरी तरह सुरक्षित है। हेलिकॉप्टर की तकनीकी जांच के लिए संबंधित टीम को बुलाया गया है, ताकि खराबी के कारणों का पता लगाया जा सके।

आगे के कार्यक्रम पर निर्णय बाकी

राज्यपाल के आगे के कार्यक्रम को लेकर फिलहाल आधिकारिक रूप से कोई जानकारी जारी नहीं की गई है। तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही यह तय होगा कि वे गैरसैंण के लिए आगे कब रवाना होंगे।
यह भी पढ़ें- Social media ban india आंध्र प्रदेश कर्नाटक में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन बने पहले राज्य

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top