UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand jobs : उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में पर्यावरण मित्र और वार्ड बॉय के पदों पर जल्द भर्ती
1 min read
Uttarakhand medical govt jobs: उत्तराखंड में वार्ड ब्वाय और पर्यावरण मित्र के 1046 पदो पर होगी भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश
Uttarakhand medical govt jobs 2026 environment and ward boy : उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में रिक्त चल रहे वार्ड ब्वाय और पर्यावरण मित्र के कुल 1046 पदों पर शीघ्र आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती करने की तैयारी चल रही है। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को शीघ्र इन पदों पर भर्ती करने के आदेश दिये है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand samvida outsource bharti: संविदा आउटसोर्स भर्ती सरकार का नया आदेश जारी
बता दें प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने व अस्पतालों के बुनियादी ढांचे के विकास को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता और मानव संसाधन को मजबूत करने की योजना बनाई जा रही है। जिसके तहत प्रस्तावित भर्ती में वार्ड बॉय के 680 और पर्यावरण मित्र के 366 पदो को शामिल किया गया है। वार्ड बॉय के रिक्त पदों में हरिद्वार में 89,नैनीताल में 196, पौड़ी में 40, चमोली में 131, उत्तरकाशी में 38, अल्मोड़ा में 31, बागेश्वर में 10, पिथौरागढ़ में 99, चंपावत में 25, स्वास्थ्य महानिदेशालय में चतुर्थ श्रेणी के 21 पद खाली हैं।
पर्यावरण के विभिन्न पद खाली
हरिद्वार जिले में पर्यावरण मित्र के 21 पद, नैनीताल में 136, पौड़ी में 37, चमोली में 43, उत्तरकाशी में 36, अल्मोड़ा में 16, बागेश्वर में 15, पिथौरागढ़ में 43, चंपावत में 15 व स्वास्थ्य महानिदेशालय में पर्यावरण मित्र के चार पद शामिल है। विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी व पर्यावरण मित्र के इन पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरा जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आउटसोर्स एजेंसी का चयन कर युवाओं को शीघ्र नियुक्ति दी जाए।
