UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand guest teacher holiday : उत्तराखंड अतिथि शिक्षकों को नहीं मिलेगा छुट्टियों का वेतन
1 min read
Uttarakhand Guest Teacher Holiday : अतिथि शिक्षकों को नहीं मिलेगा छुट्टियों का वेतन
Uttarakhand Guest Teacher Holiday salary : उत्तराखंड के माध्यमिक स्कूलों में तैनात 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों को सर्दी गर्मी की छुट्टियों का मानदेय नहीं मिलेगा। दरअसल अतिथि शिक्षक लंबे समय से स्कूलों में दीर्घकालीन अवकाश की अवधि मे भी मानदेय देने मांग कर रहे है, जिस पर कुमाऊं मंडल के अपर निदेशक और मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से मुख्यालय को मानदेय पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए पत्र भेजे जा रहे है।
यह भी पढ़े :champawat teacher job 2026: NHPC बनबसा केंद्रीय विद्यालय में निकली भर्ती
बता दें उत्तराखंड के माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉक्टर मुकुल कुमार सती ने आदेश जारी करते हुए अतिथि शिक्षकों की सर्दी गर्मी की छुट्टियों में मानदेय की स्थिति को स्पष्ट कर दिया है। जिस पर उन्होंने वर्ष 2018 के शासनादेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं, इस शासनादेश में स्पष्ट है कि अतिथि शिक्षकों को कार्य अवधि का ही मानदेय मिलेगा। जबकि स्कूलों में गर्मियों और सर्दियों की लंबी छुट्टियों का उन्हें मानदेय नहीं दिया जाएगा। इसे 25 से 40000 रुपए प्रतिमाह करने का प्रस्ताव भी लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित है। कई प्रवक्ता ऐसे स्कूलों में भी तैनात है, जहां पर उनके विषय पढ़ने को छात्र नहीं है। इसी हफ्ते टिहरी पौडी और पिथौरागढ़ जिले के 18 ऐसे प्रवक्ताओं को दूसरे स्कूल में समायोजित किया गया है।
