Connect with us
Uttarakhand guldar bear attack AI siren alert to stop human-wildlife conflict Pithoragarh latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand guldar bear attack)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand guldar bear Attack: भालू गुलदार को देखते ही बजेगा सायरन, AI करेगा सचेत

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Uttarakhand guldar bear Attack: भालू गुलदार को देखते ही बजेगा सायरन, AI करेगा सचेत

1 min read

Uttarakhand guldar bear attack: भालू गुलदार को देखते ही खुद बज उठेगा सायरन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस करेगी काम..

Uttarakhand guldar bear attack AI siren alert to stop human-wildlife conflict Pithoragarh latest news today: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार मानव -वन्य जीव संघर्ष बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते अभी तक कई सारे लोग अपनी जान गवा चुके हैं। जबकि कई लोग अब भी जंगली जानवरों के चलते डर के साए में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। हालांकि भालू गुलदार जैसे जंगली जानवरों की गतिविधि पर नजर बनाए रखने के लिए अब वन विभाग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लेगा।

यह भी पढ़े :Rudraprayag guldar bear school news: रूद्रप्रयाग भालू गुलदार का खौफ बदल गया स्कूलों का समय

Uttarakhand human wildlife conflict AI: आपको जानकारी देते चले सीमांत जिले पिथौरागढ़ में भालू, गुलदार के हमले लगातार घातक साबित हो रहे हैं जिनकी रोकथाम के लिए वन विभाग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद लेने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत AI कैमरों से वन्य जीवों को आबादी से दूर रखने की वन विभाग की योजना है जिसके लिए थर्मल सेंसर युक्त कैमरे में वन्य जीवों की तस्वीर कैद होगी। तस्वीर के कैद होते ही खुद ब खुद सायरन बजने लगेगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सायरन की आवाज वन्य जीवों को पकड़ने में सक्षम होगी।

AI कैमरे करेंगे मदद ( Uttarakhand news today)

AI कैमरे की मदद से वन्य जीवों की गतिविधियों पर पैनी नजर रहेगी। बताते चले जिले में गांव से लेकर शहर तक वन्य जीवों की दहशत फैल चुकी है जिसमें गुलदार भालू के साथ ही सूअर भी आबादी के करीब पहुंचकर लोगों पर हमला कर रहे हैं। इन घटनाओं को बढ़ता देख विभाग ने नई पहल शुरू करने की योजना पर जोर दिया है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top