Connect with us
Uttarakhand guldar news: Stray dogs surround viral video leopard in Haridwar leopard guldar news today uttarakhand breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand guldar news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand leopard guldar news: हरिद्वार आवारा कुत्तों ने घेरा गुलदार, वन विभाग के भी उड़े होश

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Uttarakhand leopard guldar news: हरिद्वार आवारा कुत्तों ने घेरा गुलदार, वन विभाग के भी उड़े होश

1 min read

Uttarakhand guldar news: Uttarakhand breaking news uttarakhand guldar attack uttarakhand leopard news today
Haridwar Leopard News राजाजी टाइगर रिजर्व का बताकर वायरल हुआ वीडियो, आवारा कुत्तों से घिरा दिखा गुलदार का शावक, वन विभाग अलर्ट

Uttarakhand guldar news: Stray dogs surround viral video leopard in Haridwar leopard guldar news today uttarakhand breaking news today: उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले से कुत्तों द्वारा गुलदार को घेरे जाने का चौंकाने वाला वीडियो सामने आने के बाद वन्यजीव संरक्षण को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। वन प्रभाग में हाल ही में बाघ के दो शावकों की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि सोशल मीडिया पर एक और चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। वायरल वीडियो में कई आवारा कुत्ते एक गुलदार के शावक को घेरते दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज का है। हालांकि वन विभाग ने फिलहाल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़े :Haldwani News Today: हल्द्वानी टांडा रेंज में फारेस्ट वाचर की कुल्हाड़ी से खत्म कर दी जिंदगी

वीडियो की जांच में जुटा वन विभाग (Rajaji Tiger Reserve Viral Video Leopard Cub Viral Video)

वायरल वीडियो सामने आने के बाद राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन सतर्क हो गया है। वाइल्डलाइफ वार्डन चित्रांजलि नेगी ने बताया कि शुरुआती जांच में वीडियो चीला रेंज का प्रतीत नहीं हो रहा है। बावजूद इसके मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से जवाब तलब किया गया है। वन विभाग ने वीडियो की वास्तविक लोकेशन और उसकी सत्यता की जांच शुरू कर दी है। पार्क प्रशासन आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं जंगल की सीमा के आसपास आवारा कुत्तों की संख्या तो नहीं बढ़ रही।

जंगल के लिए नया खतरा बने आवारा कुत्ते (Uttarakhand Forest News
Rajaji National Park Update Wildlife Threat)

वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि जंगलों से सटे इलाकों में बढ़ती स्ट्रीट डॉग्स की संख्या वन्यजीवों के लिए गंभीर खतरे का संकेत है। आवारा कुत्तों के झुंड न सिर्फ छोटे वन्यजीवों पर हमला करते हैं, बल्कि कई बार बड़े वन्यजीवों के बच्चों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।विशेषज्ञों ने कैनाइन डिस्टेंपर वायरस को भी बड़ी चिंता बताया है। यह संक्रमण आवारा कुत्तों के जरिए बाघ, गुलदार और अन्य वन्यजीवों तक पहुंच सकता है। हाल के वर्षों में देश के कई टाइगर रिजर्व में इस वायरस को लेकर अलर्ट जारी किए जा चुके हैं।

कान्हा टाइगर रिजर्व का उदाहरण बढ़ा रहा चिंता (Wildlife Viral Video Today Canine Distemper Virus)

वन्यजीव संरक्षण से जुड़े जानकारों के अनुसार मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में भी बाघों की मौत के पीछे कैनाइन डिस्टेंपर वायरस की आशंका जताई गई थी। ऐसे मामलों ने वन विभागों की चिंता और बढ़ा दी है। राजाजी टाइगर रिजर्व के आसपास यदि आवारा कुत्तों की गतिविधियां बढ़ती हैं तो यह आने वाले समय में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए बड़ा संकट बन सकता है। यही वजह है कि विभाग अब जंगल से सटे क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी में जुट गया है।

यह भी पढ़े :Haridwar Ganga Ghat Viral Video: हरिद्वार गंगा घाट पर कुत्ते को नहलाने पर हंगामा…

पहले भी सामने आ चुके हैं वन्यजीवों पर खतरे के मामले (Uttarakhand Wildlife News Uttarakhand guldar news today Leopard Cub Viral Video)

हरिद्वार वन प्रभाग में हाल ही में बाघ के दो शावकों की मौत ने पहले ही वन विभाग को कठघरे में खड़ा कर दिया था। ऐसे में अब यह नया वायरल वीडियो वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल वन विभाग का कहना है कि वीडियो की पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी वीडियो को भ्रामक तरीके से साझा न करें, ताकि अनावश्यक अफवाहें न फैलें।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top