UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Haldwani News Today: हल्द्वानी टांडा रेंज में फारेस्ट वाचर की कुल्हाड़ी से खत्म कर दी जिंदगी
1 min read
Uttarakhand News Today : टांडा रेंज में फॉरेस्ट वाचर की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में…
Uttarakhand News Today: Forest watcher mewaram murder case with an axe in Haldwani rudrapur Tanda Range uttarakhand crime news today : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहाँ पर हल्द्वानी के टांडा रेंज में तैनात फॉरेस्ट वाचर की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, वहीं पुलिस प्रशासन ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़े :Rishikesh news today: ऋषिकेश में हरियाणा के पर्यटकों ने 10 साल की बच्ची को छेड़ा लोगों ने की धुनाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तरप्रदेश के कौशांबी जिले के निवासी 50 वर्षीय मेवाराम नैनीताल जिले के हल्द्वानी के टांडा रेंज में फॉरेस्ट वाचर के पद पर तैनात थे। बीते शुक्रवार की देर रात करीब 1:00 बजे मेवाराम अपने साथी के साथ खाना खा रहे थे। इसी बीच दोनों की किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जिससे मेवाराम के साथी ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर गर्दन पर वार कर दिया। कुल्हाड़ी के हमले के कारण मेवाराम को गंभीर चोटें लगी जिससे उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़े :Nepali in uttarakhand land sale: उत्तराखण्ड में जमीन खरीद रहे नेपाली हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
आरोपी से पूछताछ जारी (nainital news today)
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ,वहीं आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ जारी है।
