Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पिता फेक्ट्री कर्मी और बेटी मेघा नेगी कड़ी मेहनत से बनी वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर
उत्तराखण्ड नैनीताल
उत्तराखंड: पिता फेक्ट्री कर्मी और बेटी मेघा नेगी कड़ी मेहनत से बनी वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर
By
1 min read
पिता है फैक्ट्री कर्मचारी, बेटी मेघा नेगी (Megha Negi) ने कड़ी मेहनत से एयरफोर्स कामन एडमिशन टेस्ट (एएफसीएटी) उत्तीर्ण कर हासिल किया मुकाम, बनेंगी वायुसेना (Indian Airforce) में फ्लाइंग अफसर..
देवभूमि की बेटियां आज न सिर्फ हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है बल्कि देश की सेनाओं का भी बढ़-चढ़कर हिस्सा बन रही है। देश की सेनाओं में भी अब राज्य की बेटियां ऊंचे-ऊंचे पदों पर पदस्थ होकर राज्य के बेटों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसका चयन भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग अफसर के पद पर हो गया है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं राज्य के नैनीताल जिले की रहने वाली मेघा नेगी (Megha Negi) की, जिन्होंने आल इंडिया लेवल का एयरफोर्स कामन एडमिशन टेस्ट (एएफसीएटी) उत्तीर्ण कर लिया है। अब प्रशिक्षण पूरा करने के उपरांत जल्द ही मेघा वायुसेना (Indian Airforce) की वर्दी में नजर आएंगी। बता दें कि मेघा के पिता हल्दूचौड़ में स्थित एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। बेटी की इस अभूतपूर्व सफलता से काफी खुश उनका कहना है कि मेघा ने उन्हें आज एक नई पहचान दी है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: चाचा कारगिल शहीद और भतीजा बना भारतीय वायुसेना में पायलट क्षेत्र में खुशी की लहर
बतौर एनसीसी एयरविंग कैडेट मेघा कर चुकी हैं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कैंपों का प्रतिनिधित्व, एनसीसी की वर्दी पहनने के बाद ही देखा वायुसेना में भर्ती होने का सपना:-
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील के रानीबाग निवासी मेघा नेगी का चयन भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग अफसर के पद पर हुआ है। इसके लिए वर्तमान माह से ही उनका प्रशिक्षण हैदराबाद वायुसेना अकादमी में शुरू होना है। प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के उपरांत मेघा वायुसेना में फ्लाइंग अफसर बन जाएगी। बता दें कि वर्तमान में एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी से बीएससी कर रही मेघा बचपन से पढ़ाई में अव्वल दर्जे की छात्रा है। कालेज में वह एनसीसी एयरविंग की कैडेट भी है। बताते चलें कि एनसीसी एयरविंग कैडेट के तौर पर कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (सिंगापुर) कैंप का प्रतिनिधित्व कर चुकी मेघा के पिता जीवन सिंह नेगी एक फैक्ट्री कर्मी हैं जबकि उनकी माता कला नेगी एक कुशल गृहिणी हैं। मेघा बताती है कि एयर विंग में रहते हुए उन्हें वायु सेना में दिलचस्पी आने लगी। जिसके बाद ही उन्होंने वायुसेना में शामिल होकर देश के लिए कुछ करने का सपना देखा और वायु सेना की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने लगी। तदोपरांत उन्होंने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (एएफसीएटी) दिया, जिसका परीक्षा परिणाम दिसंबर माह में ही घोषित हुआ है। मेघा ने अपनी इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय अपने पिता जीवन सिंह नेगी, माता कला नेगी के साथ ही एमबीपीजी कालेज के एयर एनसीसी के फ्लाइंग आफिसर डा. अमित सचदेवा को दिया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड- पहाड़ से की पढ़ाई और अब भारतीय वायुसेना में फ्लाईंग अफसर बनगें शोभित
You may also like...
Related articles
Poonam ITBP martyr chamoli: ITBP में तैनात चमोली की पूनम शहीद सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार
1 min read Poonam Devi ITBP martyr chamoli News today uttarakhand martyr news today चमोली की बेटी पूनम देवी को…
Read More
Anita bishnoi influencer: राजस्थानी इनफ्लूएंसर अनीता बिश्नोई ने लाइव विडियो में पिया जहर हालत नाज़ुक
1 min read Anita Bishnoi influencer Anita bishnoi influencer Rajasthan Jodhpur viral news today सोशल मीडिया स्टार अनीता बिश्नोई ने…
Read More
Uttarakhand weather: उत्तराखंड में फिर से हो गया बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट रहें सावधान
1 min read Uttarakhand weather Update hindi: पहाड़ से मैदान तक मौसम के बदलेंगे मिजाज Uttarakhand weather Update hindi IMD…
Read More
अल्मोड़ा : मुझोली की लक्ष्मी परिहार का ऐपण कला में ऐसा हुनर, देश-विदेश तक पहुंच रहे उत्पाद
1 min read |Laxmi Parihar Aipan work |Aipan Art Uttarakhand| अल्मोड़ा की बेटी लक्ष्मी परिहार ऐपण कला के जरिए बिखेर…
Read More
Dehradun news today: देहरादून में विवाहिता संग हैवानियत 10 महीने तक शौचालय में रखा बंद
1 min read Dehradun news today: Dehradun news today uttarakhand married women news uttarakhand breaking news देहरादून में विवाहिता संग…
Read More
Haldwani News Today: हल्द्वानी गर्भवती महिला ने खत्म कर दी जिंदगी वीडियो में लगाए गंभीर आरोप
1 min read Haldwani News Today: Haldwani News Today haldwani married women news uttarakhand pregnant woman news nainital breaking news…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
Uttarakhand homeguard bharti 2026: होमगार्ड के 920 पदों पर निकली भर्ती
1 min read Uttarakhand homeguard bharti 2026 Uttarakhand Home Guard Recruitment 2026 | 920 Vacancies | Apply Online…
Apply Now
Central Bank SO recruitment: सेंट्रल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 26 पदों पर भर्ती
₹64,820 से ₹1,02,300
Apply Now
