UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Haldwani news live today: हल्द्वानी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की गई जिंदगी बैठा था ईयरफोन लगाकर
1 min read
haldwani news live today: 25 years old vikas died in train accident uttarakhand: रेलवे ट्रैक पर ईयरफोन लगाकर बैठना पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की गई जिंदगी
haldwani news live today: 25 years old vikas died in train accident uttarakhand उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र एक बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर सामने आ रही है जहां कानों में ईयरफोन लगाए रेलवे ट्रैक पर बैठकर गाना सुनना एक युवक को जिंदगी से हाथ धोने जैसा भारी पड़ गया। तीनपानी फ्लाईओवर के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उसका सिर धड़ से अलग हो गया, जिससे घटनास्थल पर सनसनी फैल गई।
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार गोरापड़ाव स्थित हाथीखाल निवासी विकास बीती शाम बाइक लेकर घर से निकला था। तीनपानी फ्लाईओवर के पास उसने सड़क किनारे बाइक खड़ी की और रेलवे ट्रैक पर बैठ गया। कानों में ईयरफोन लगाकर गाने सुनते हुए वह पूरी तरह आसपास से बेखबर था।
इसी दौरान रात करीब नौ बजे हल्द्वानी से दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन वहां पहुंची। ईयरफोन के कारण ट्रेन की आवाज युवक तक नहीं पहुंच सकी और वह सीधे उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोग सहम गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
इस हादसे ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि विकास सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। महज तीन महीने पहले उसका एक सड़क हादसा हुआ था, जिसके बाद वह लंबे समय तक बेड रेस्ट पर रहा। रविवार को ही वह दोबारा चलने-फिरने की स्थिति में आया था और बीती शाम यह दर्दनाक हादसा घटित हो गया। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उसकी जिंदगी की आखिरी सैर साबित होगी। रात करीब 11 बजे रेलवे ट्रैक के पास शव पड़े होने की सूचना जीआरपी को मिली। मामले की जांच की जा रही है। हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ें- Kashipur car Accident today: काशीपुर डंपर की टक्कर से कार सवार 3 युवकों की गई जिंदगी
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
