Connect with us
kashipur car Accident today 3 youth died on the spot delhi udham Singh Nagar road uttarakhand news
सांकेतिक फोटो kashipur car Accident today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Kashipur car Accident today: काशीपुर डंपर की टक्कर से कार सवार 3 युवकों की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर

Kashipur car Accident today: काशीपुर डंपर की टक्कर से कार सवार 3 युवकों की गई जिंदगी

1 min read

kashipur car Accident today 3 youth died on the spot delhi udham Singh Nagar road uttarakhand news: काशीपुर में तड़के भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर

kashipur car Accident today 3 youth died on the spot delhi udham Singh Nagar road uttarakhand news: उत्तराखण्ड में भयावह सड़क दुघर्टनाओं का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भीषण सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के ऊधम सिंह नगर जिले से सामने आ रही है जहां दिल्ली से काशीपुर लौट रही एक कार को गिन्नीखेड़ा क्षेत्र में गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कनकपुर निवासी 25 वर्षीय आकाश दीप पुत्र बलविन्दर सिंह तड़के करीब चार बजे अपनी कार से दिल्ली से घर लौट रहे थे। उनके साथ कार में गुरजिन्दर सिंह निवासी भरतपुर, मो. खादिम निवासी अफजलगढ़ (उत्तर प्रदेश), प्रोफेसर नईम और राजे आलम सवार थे। जैसे ही वाहन गिन्नीखेड़ा क्षेत्र के पास पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रहे एक डंपर ने कार को सीधी टक्कर मार दी।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। दुर्घटना में आकाश दीप, गुरजिन्दर सिंह और मो. खादिम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रोफेसर नईम और राजे आलम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

आकाश दीप के मौसेरे भाई मंजोत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आईटीआई थानाध्यक्ष रवि सैनी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त डंपर और उसके चालक को कब्जे में ले लिया गया है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और पूरे मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- Champawat news live today: चम्पावत गहरी खाई में गिरने से दीपक जोशी की गई जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top