Connect with us
haldwani news live today chandan hospital not gave dead body for Rs 30,000 uttarakhand latest update
Image : सांकेतिक फोटो ( haldwani news live today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haldwani news live today: 30 हजार के लिए अस्पताल ने बंधक बनाया महिला का शव

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Haldwani news live today: 30 हजार के लिए अस्पताल ने बंधक बनाया महिला का शव

1 min read

haldwani news live today: 30 हज़ार रुपए के लिए अस्पताल भूला मानवता, महिला के शव को 4 घंटे तक बनाया बंधक, गरीब की लाचारी का उठाया फायदा..

haldwani news live today chandan hospital not gave dead body for Rs 30,000 uttarakhand latest update: देवभूमि उत्तराखंड लगातार दानव भूमि बनता जा रहा है। जिसका मुख्य कारण यहां रह रहे लोगों की लगातार खत्म हो रही मानवता और मानसिकता है जो लोगो को गलत रास्ते पर ले जा रही है। ऐसी ही कुछ शर्मनाक खबर नैनीताल जिले सामने आ रही है जहां पर महिला के शव को करीब 4 घंटे तक बंधक बनाया गया इतना ही नहीं बल्कि बिना पैसे दिए शव को ले जाने नहीं दिया गया।

यह भी पढ़े :Kainchi dham accident today: कैंची धाम के पास स्कार्पियो खाई में गिरी, 3 की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के गोलना करडिया धारनौला की निवासी 42 सीमा बिरौडिया किडनी की मैरिज थी जिनकी डायलिसिस भी चल रही थी। दरअसल तबीयत बिगड़ने पर सीमा को अल्मोड़ा के अस्पताल रेफर किया गया था। इसके बाद उन्हें हल्द्वानी के निजी अस्पताल में बीते शनिवार की शाम 4:30 बजे पहले इमरजेंसी में भर्ती किया गया ,जहां पर पीड़ित से उपचार और दवाई के लिए 57,000 रुपये जमा करवाए गए। इसके बाद महिला को आईसीयू में ले जाने की बात कही गई। इतने मे ही महिला ने आईसीयू में जाने से पहले दम तोड़ दिया।

महिला के शव परिजनों को सौंपने के लिए 30 हज़ार रुपये की माँग ( nainital hospital news today)

हैरानी की बात तो यह है कि परिजनों को महिला का शव सौंपने के लिए ₹30,000 की मांग की गई। इतना ही नही बल्कि बिना पैसे दिए करीब 4 घंटे तक उन्हे शव नही सौंपा गया। इस पूरे प्रकरण की जानकारी महिला के पति नंदन बिरौडिया ( टैक्सी चालक) ने पुलिस प्रशासन को फोन पर दी जिस पर उन्होंने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है बावजूद इसके उनसे पैसों की मांग की जा रही है। इस मामले पर एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल जाकर मृतका के शव को परिजनो को सौंपा तथा उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र भी दिलवाया।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top