UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Uttarakhand: हल्द्वानी में स्टोन क्रशर पर रेत में दबा युवक, डंपर से निर्माण स्थल पहुंचा शव…
1 min read
Uttarakhand Haldwani news Live today: Helper Dies After Being Buried Under Sand at Stone Crusher : स्टोन क्रशर पर डंपर में चढ़ा युवक रेत में दबा, गई ज़िंदगी, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Uttarakhand Haldwani news Live today: Helper Dies After Being Buried Under Sand at Stone Crusher : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर स्टोन क्रशर पर चढ़े युवक की रेत में दबने से ज़िंदगी चली गई। हैरानी की बात तो यह है कि रेत से भरा डंपर निर्माण स्थल तक पहुंच गया लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लगी। जब मजदूरों ने माल खाली करना शुरू किया तो उन्हें रेत में एक हाथ दिखाई दिया जिसके बाद उनमें हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़े :Meerabai chanu comenwelth games: मीराबाई चानू ने कामनवेल्थ में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के लाल कुआं तहसील स्थित बिंदुखत्ता के हाटाग्राम इंदिरा नगर निवासी 30 वर्षीय पवन सिंह पुत्र मदन सिंह खनन सामग्री ढोने वाले डंपर में हेल्पर का कार्य करता था। बीते रविवार को ड्राइवर ना होने के कारण पवन खुद डंपर लेकर लालकुआं स्थित स्टोन क्रशर पहुँचा। इस दौरान वो रेत के लिए कट्टा लगाने के लिए नीचे उतरा। इतने में ही लोडर चालक ने खनन सामग्री डालनी शुरू की और पवन उसके नीचे दब गया।
लोडर नहीं लगी भनक रेत के नीचे दबा पवन (haldwani news today)
पवन के नीचे दबे होने की जानकारी लोडर चालक को नहीं मिली। इसके बाद लोडिंग पूरी होते ही डंपर काफी देर तक वहीं खड़ा रहा। जब दूसरा चालक डंपर को दमुवादूंगा काठगोदाम चौफुला में नहर कवरिंग के निर्माण कार्य स्थल पर ले गया तो वहां पूरी रेत खाली कर दी गई। हैरानी की बात तो यह है कि तब भी किसी को पवन के दबे होने की भनक नही लगी।
यह भी पढ़े :Rudrapur news live: रूद्रपुर छत में पतंग लेने गए मासूम की करंट लगने से चली गई जिंदगी
मजदूरों ने देखा पवन का रेत में दबा शव (haldwani breaking news)
निर्माण कार्य के दौरान मजदूर जब रेत फैला रहे थे तो उन्हें उसमें एक हाथ दिखाई दिया जिसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने रेत हटाने के बाद एक शव बरामद किया जिसकी पहचान पवन सिंह के रूप में हुई। पुलिस प्रशासन द्वारा घटनास्थल का मौके पर निरीक्षण किया गया जिसमें शुरुआती जांच में पता चला कि पवन की मौत रेत में दबने की वजह से हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। घटना के बाद से पवन के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पवन की मौत पर खनन कार्यों में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
