UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Rudrapur news live: रूद्रपुर छत में पतंग लेने गए मासूम की करंट लगने से चली गई जिंदगी
1 min read
Rudrapur News Live: Young child raj died electric shock while retrieve a kite from the roof in Rudrapur udham Singh Nagar Uttarakhand breaking news today : पड़ोस की छत पर पतंग लेने गए बच्चे को लगा 11 हजार वोल्ट का झटका, चली गई ज़िंदगी
Rudrapur News Live: Young child raj died electric shock while retrieve a kite from the roof in Rudrapur udham Singh Nagar Uttarakhand breaking news today : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आ रही है, जहाँ पर छत में खेलते खेलते पड़ोस की छत पर पतंग लेने पहुँचे बच्चे की 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है वहीं मृतक बच्चे के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़े :Almora news today: अल्मोड़ा सरकारी स्कूल टीचर ने चाकू से काटे 5 छात्रों के बाल ब्लेड से फाड़ी ड्रेस
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के किच्छा विकास कॉलोनी वार्ड नंबर 16 निवासी 12 वर्षीय राज पुत्र गुरमीत सिंह उर्फ बबलू बीते शनिवार को खेलते खेलते पतंग लेने दूसरी गली में एक छत पर चला गया। तभी इस दौरान छत के ऊपर से निकल रही 11,000 वोल्ट विद्युत तार की चपेट मे आकर वो गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद लाइन ट्रिप होकर बंद हो गई। जब अन्य लोगों ने बच्चे को छत पर अचेत अवस्था में देखा तो उनमें हड़कंप मच गया।
डॉक्टर ने बच्चे को किया मृत घोषित ( udham singh nagar news today)
आनन फ़ानन में बच्चे को तुरंत CHC अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद से उसके परिजनों को गहरा सदमा लगा है वहीं पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक बच्चा अपने परिवार के साथ विकास कॉलोनी में किराए पर रहता था जिसके पिता निजी फैक्ट्री में कार्यरत हैं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: उत्तराखण्ड दोहरी मतदाता सूची से पंचायत चुनाव जीतने वालों पर हाईकोर्ट सख्त
दो बहनाें का इकलौता भाई था राज ( udham singh nagar news today)
मृतक राज 2 बहनों का इकलौता भाई था जो अभी चौथी कक्षा में पढ़ रहा था। जानकारी मिली है कि विद्युत लाइनों के नीचे घर होने के कारण इससे पहले भी तीन बार घटनाएं हो चुकी हैं। बताया जा रहा है जहाँ हादसा हुआ है वहाँ 1990 से 11 हजार की विद्युत लाइनें लटक रही है।
