UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Haldwani News: NDRF 15वीं वाहिनी ने राइका राजपुरा व लामा चौड़ में दिया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण
1 min read
Uttarakhand Haldwani News NDRF 15th Battalion provided disaster management training in GIC Rajpura and Lamachowr: एनडीआरएफ की 15वीं वाहिनी ने इंटर कॉलेज राजपुरा व लामा चौड़ में दिया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण
Uttarakhand Haldwani News NDRF 15th Battalion provided disaster management training in GIC Rajpura and Lamachowr: पंद्रहवीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के टीम कमांडर इंस्पेक्टर श्री अमृतलाल मीणा के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम द्वारा राज्य के इंटर कॉलेज राजपुरा एवं लामा चौड़ में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन का उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सीपीआर (CPR), एफवीओ (FVO), प्राथमिक उपचार (First Aid), भूकंप से बचाव तथा सुरक्षा उपायों के संबंध में विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई। एनडीआरएफ टीम ने आपदा की स्थिति में अपनाए जाने वाले आवश्यक कदमों को सरल तरीके से समझाते हुए विद्यार्थियों को सजग, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय ने एनडीआरएफ टीम द्वारा दिए गए इस प्रेरणादायक एवं जनहितकारी प्रशिक्षण की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा टीम कमांडर इंस्पेक्टर श्री अमृतलाल मीणा एवं उनकी टीम का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें- UKPSC Exam calendar 2026: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने जारी किया नया परीक्षा कैलेंडर
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
