UTTARAKHAND GOVT JOBS UTTARAKHAND NEWS
UKPSC Exam calendar 2026: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने जारी किया नया परीक्षा कैलेंडर
1 min read
ukpsc exam calendar 2026 released for 5 bharti Uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, मार्च से मई 2026 तक होंगी कई अहम परीक्षाएं
ukpsc exam calendar 2026 released for 5 bharti Uttarakhand breaking news today: उत्तराखण्ड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने वर्ष 2025–26 के लिए विभिन्न विभागों की भर्ती परीक्षाओं का संभावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। यह कैलेंडर उन हजारों युवाओं के लिए दिशा तय करने वाला माना जा रहा है, जो लंबे समय से इन परीक्षाओं की तारीखों का इंतजार कर रहे थे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाओं की शुरुआत मार्च 2026 से होगी और मई 2026 तक क्रमबद्ध तरीके से विभिन्न भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। हालांकि आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह तिथियां संभावित हैं और परिस्थितियों के अनुसार इनमें बदलाव किया जा सकता है।
कैलेंडर के मुताबिक उत्तराखंड सचिवालय एवं उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की अपर निजी परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा 14 मार्च 2026 को प्रस्तावित है। इसके बाद महिला कल्याण विभाग की अधीक्षिका परीक्षा-2025 के लिए 22 मार्च 2026 को स्क्रीनिंग परीक्षा कराई जाएगी।
न्यायिक सेवाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भी अहम सूचना दी गई है। उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा-2023 की मुख्य परीक्षा 21 से 24 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।
इसी क्रम में कार्मिक विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य परीक्षा 27 से 30 अप्रैल 2026 तक प्रस्तावित की गई है। यह परीक्षा राज्य की सबसे प्रतिष्ठित भर्तियों में शामिल मानी जाती है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़ी प्रवक्ता भर्ती को लेकर भी स्पष्ट कार्यक्रम सामने आया है। राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा-2025 के अंतर्गत 9 मई 2026 को भौतिक शास्त्र, 10 मई को नागरिक शास्त्र, जबकि 30 मई को हिंदी और 31 मई 2026 को इतिहास विषय की मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। अन्य विषयों की परीक्षा तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।
कैलेंडर में कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को भी रेखांकित किया गया है। डेरी विकास विभाग के अंतर्गत सहायक निदेशक परीक्षा-2025, जो पहले 12 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित थी, उसे अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। वहीं समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा सितंबर 2025 में पूरी हो चुकी है और अब उसके परिणाम के बाद कंप्यूटर परीक्षा की तिथि तय की जाएगी। इसके अलावा सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 की साक्षात्कार प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से प्रस्तावित बताई गई है।

यह भी पढ़ें- Kotdwar mohmmad Deepak: कोटद्वार में मसीहा बने मोहम्मद दीपक को इनाम देंगे झारखंड के मंत्री
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
