Connect with us
Haldwani News Today: 2 friends ravi gupta golu sharma died in delhi railway station went to court case appearance murder case uttarakhand latest update
Image : social media ( Haldwani News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haldwani news today: हल्द्वानी से कोर्ट में पेशी को दिल्ली गए 2 दोस्तों की गई जिंदगी हत्या का अंदेशा

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Haldwani news today: हल्द्वानी से कोर्ट में पेशी को दिल्ली गए 2 दोस्तों की गई जिंदगी हत्या का अंदेशा

1 min read

Haldwani News Today: उत्तराखंड से दिल्ली पहुंचे दो दोस्तों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रेलवे स्टेशन के पास मिले शव, क्षेत्र में फैली सनसनी..

Haldwani News Today: 2 friends ravi gupta golu sharma died in delhi railway station went to court case appearance murder case uttarakhand latest update: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां पर दो दोस्तों का दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Bhikiyasain bus accident almora: भिकियासैंण बस खाई में गिरी, 7 के मौत की खबर रेस्क्यू जारी

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी के वैलेजली लॉज के निवासी 32 वर्षीय रवि गुप्ता की करीब 10 साल पहले दिल्ली के मंडवाली निवासी अंजलि के साथ शादी हुई थी। बीते कुछ माह से अंजलि और रवि के बीच अनबन चल रही थी जिसका मामला दिल्ली पुलिस के पास चल रहा था। रवि को बीते 5 जनवरी को महिला हेल्पलाइन में बुलाया गया था। जिसके तहत रवि अपने दोस्त 24 वर्षीय गोलू शर्मा और अपने 8 वर्षीय बेटे अभिमन्यु को लेकर दिल्ली पहुंचे थे। रवि ने अपने बेटे को ससुराल में छोड़ा और 5 जनवरी को हेल्पलाइन में पत्नी अंजलि से मिले। इसके बाद से दोनों लापता थे जिसके बारे में किसी को कुछ जानकारी नहीं थी।

रवि के शव पर थे चोट के निशान ( haldwani news today)

परिजनों के मुताबिक बीते 7 जनवरी को हल्द्वानी पुलिस ने सूचना दी की रवि की लाश आनंद विहार मंडवाली स्टेशन के पास मिली है। सूचना मिलते ही परिवार दिल्ली पहुंचा तो पता चला कि बीते 5 जनवरी को ही रवि का शव मिल चुका था। रेलवे पुलिस ने दिल्ली पुलिस को शव की सूचना दी थी लेकिन आधार और पैन कार्ड के बावजूद कोई जानकारी उनको नहीं दी गई। हैरानी की बात तो यह है कि बीते 6 जनवरी को रवि के दोस्त गोलू शर्मा का शव भी इसी इलाके से बरामद किया गया। परिजनों की माने तो रवि के बाएं हाथ ,पैर और जबड़े पर चोट के निशान थे। रवि और गोलू दोनों के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

रवि और उसके दोस्त गोलू की ह्त्या का अंदेशा ( haldwani crime news)

बताते चले गोलू मूल रूप से बरेली का निवासी था जो हल्द्वानी में ऑटो चलाता था। जबकि रवि फाइनेंस कंपनी में काम करता था। मृतक रवि के पिता ओमकार गुप्ता नैनीताल रोड में एमबीपीजी कॉलेज के पास फल का ठेला लगाते हैं। उन्होंने बताया कि दिवाली पर रवि की पत्नी अपने मायके चली गई थी जबकि उनका छोटा बेटा नितिन अपनी भाभी को लेने गया तो वह उनके साथ नहीं आई। उनका कहना है कि रवि और उसके दोस्त का शव ससुराल से 200 मीटर दूर मिला है ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि उनके बेटे और उसके दोस्त की हत्या हुई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top