UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Haridwar accident news today: हरिद्वार पापा की गाड़ी के नीचे आने से बेटी की चली गई जिंदगी
1 min read
Haridwar accident news today : गाड़ी की आवाज सुनते ही दौड़ी बेटी हुई हादसे का शिकार, पिता के वाहन की चपेट मे आने से गई जिंदगी…
Haridwar accident news today: 3 years old neelam died jhabrera uttarakhand latest coverage : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर 3 साल की मासूम बच्ची की पिता के वाहन की चपेट मे आने से जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं उन पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़े :Haridwar bike Accident today: हरिद्वार बाइक हादसे में ऋषिकेश के 2 युवकों की गई जिंदगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार के झबरेडा निवासी रवि कुमार लोडिंग वाहन चलाते है। दरअसल रवि की पांच और तीन साल की दो बेटियां हैं वहीं बीते सोमवार की शाम करीब 8:00 बजे जब रवि काम से घर लौटे तो इस दौरान वो घर में अपनी गाड़ी खड़ी करने लगे। तभी गाड़ी की आवाज सुनते ही रवि की छोटी बेटी 3 वर्षीय नीलम उनसे मिलने के लिए वहाँ पहुँची।
अपने पिता के वाहन की चपेट मे आई बच्ची की गई जिंदगी ( haridwar accident news)
नीलम गाड़ी के पीछे खड़ी थी लेकिन इस बात की भनक रवि को नहीं लगी जिसके चलते उन्होंने वाहन को खड़ा करने के लिए जैसे ही उसे बैक किया तो इतने में ही नीलम वाहन के पहिए के नीचे दब गई जिसकी चीख पुकार मच गई। बच्ची की चीख सुनते ही उन्हे अनहोनी का पता चला तो परिजन आनन फानन में उसे तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से मृतका के परिजन सदमे मे है वहीं पूरे क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गई है।
