UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हरिद्वार
Haridwar bike Accident today: हरिद्वार बाइक हादसे में ऋषिकेश के 2 युवकों की गई जिंदगी
1 min read
haridwar bike Accident today: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत ,परिजनो मे मचा कोहराम
haridwar bike Accident today 2 youth bheem yadav ram khilwan of rishikesh died uttarakhand latest news.: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर एक बाइक भीषण सड़क हादसे का शिकार हुई है जिसमें दो युवकों की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़े :Bhimtal accident news today: नैनीताल भीमताल खाई में गिरा यात्रियों से भरा वाहन मची चीख पुकार
प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के ऋषिकेश के शीशमझाड़ी के निवासी भीम यादव पुत्र धर्मवीर यादव और राम खिलवान बाइक पर सवार होकर हरिद्वार के ज्वालापुर की ओर से ऋषिकेश के लिए जा रहे थे। तभी इस दौरान जैसे ही उनकी बाइक ऋषिकुल क्षेत्र में हाईवे पर सहगल पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो सामने चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक का संतुलन बिगड़ते ही पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर नीचे गिर गई। इतने में ही दोनों युवक सड़क पर गिर गए और पीछे से आ रहे वाहन की चपेट में आ गए।
सड़क हादसे मे दोनो युवको ने तोड़ा दम ( haridwar news today)
यह हादसा इतना भयावह था कि इसमे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया। हालांकि हायर सेंटर रेफर करते ही उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इतना ही नहीं बल्कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
