UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Haridwar news today: हरिद्वार युवक पर शिवलिंग खंडित करने का आरोप, भारी पुलिस तैनात
1 min read
Uttarakhand haridwar news today: bhagwanpur youth accused of desecrating Shivling, police deployment: हरिद्वार: मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त करने का आरोप, युवक हिरासत में; गांव में तनाव, पुलिस तैनात
Uttarakhand haridwar news today: bhagwanpur youth accused of desecrating Shivling, police deployment: उत्तराखण्ड के हरिद्वार से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोहितपुर गांव में एक युवक द्वारा मंदिर में घुसकर शिवलिंग को खंडित करने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस को तत्काल हस्तक्षेप करना पड़ा। फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Surjeet JCO Martyr jammu: जम्मू गोली लगने से सेना के जवान सुरजीत शहीद
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, मोहितपुर गांव स्थित मंदिर में एक युवक कथित तौर पर घुसा और शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने तत्काल युवक को पकड़ लिया। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर दी, बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना के बाद गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालात को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस ने गांव में अतिरिक्त फोर्स तैनात की है। पुलिस प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
यह भी पढ़ें- Gadarpur buldozer news today: गदरपुर तड़के गरजा बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बनी मजार ध्वस्त
इस संबंध में भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह जांच की जा रही है कि युवक ने यह कृत्य अकेले किया या किसी के उकसावे में आकर ऐसा किया गया। पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।
आपको बता दें कि घटना से एक दिन पहले ही गांव में तीन दिनों तक चला इज्तेमा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए थे। इसी कारण पुलिस पूरे मामले को बेहद संवेदनशील मानते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। फिलहाल पुलिस की अपील है कि लोग शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
यह भी पढ़ें- Dehradun news: देहरादून में त्रिपुरा के छात्र को मारा चाकू, एंजेल चकमा की गई जिंदगी
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
