Connect with us
Haridwar CSC News Today: crime Fraud fake Aadhaar PAN birth certificates exposed in kankhal uttarakhand breaking update
Image : social media ( Haridwar CSC News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar CSC News Today: हरिद्वार में फर्जीवाड़ा, नकली आधार पैन जन्म प्रमाण पत्रों का भंडाफोड़

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Haridwar CSC News Today: हरिद्वार में फर्जीवाड़ा, नकली आधार पैन जन्म प्रमाण पत्रों का भंडाफोड़

1 min read

Haridwar CSC News Today: हरिद्वार में फर्जी प्रमाण पत्र रैकेट का भंडाफोड़, जन सेवा केंद्र की आड़ मे चल रहा था खेल, धरा गया आरोपी

Haridwar CSC News Today: crime Fraud fake Aadhaar PAN birth certificates exposed in kankhal uttarakhand breaking update: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर जनसेवा केंद्र की आड़ में एक युवक द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का कार्य किया जा रहा था। फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले युवक को पुलिस द्वारा हिरासत मे लिया गया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Teacher bharti fraud: UP से किया डीएल‌एड उत्तराखण्ड में बने शिक्षक फर्जीवाड़े का खुलासा

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर साहिबगंज का निवासी शाहनवाज वर्तमान में हरिद्वार के कलियर का निवासी है। दरअसल शहनवाज लंबे समय से कलियर क्षेत्र में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का धंधा कर रहा था। इतना ही नहीं बल्कि उसने अधिकतर प्रमाण पत्र नगर निगम रुद्रपुर के लेटर पैड पर जारी दिखाएं जिसमे अब तक वह एक हजार से अधिक प्रमाण पत्र बनाकर लोगों को बेच चुका है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम सत्यापन के लिए होटल के कमरे में पहुंची जहां पर शाहिद मानवाधिकार जन सेवा केंद्र का बोर्ड लगाकर जन सेवा केंद्र संचालित किया जा रहा था।

फर्जी प्रमाण पत्रों पर लगा उत्तराखंड शासन का लोगो ( haridwar news today)

पुलिस ने जब संचालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम शहनवाज बताते हुए खुद को मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष बताया और पुलिस पर रोब डालने का प्रयास किया। पुलिस को उसने अपना पहचान पत्र दिखाया जो फर्जी निकला। इसके बाद जब पुलिस प्रशासन की टीम ने जन सेवा केंद्र का कोना-कोना खंगाला तो वहाँ पर स्थानीय और बाहरी राज्यों के लोगों के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड पैन कार्ड बनाने का मामला सामने आया। हैरानी की बात तो यह है कि सभी जन्म प्रमाण पत्रों पर सीरियल नंबर एक ही अंकित था जिस पर उत्तराखंड शासन का लोगो लगा हुआ था।

आरोपी के पास से फर्जी प्रमाण पत्र समेत अन्य सामान बरामद

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने नगर पंचायत पिरान कलियर के ईओ से संपर्क कर दस्तावेजों का मिलान किया जिसमें सभी प्रमाण पत्रों के फर्जी होने की पुष्टि हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह गूगल से ऑनलाइन फॉर्मेट निकाल कर सॉफ्टवेयर की मदद से एडिटिंग करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 45 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, सात अलग-अलग विभागों की मोहरें, एक लैपटॉप, चार्जर, माउस, छह मोबाइल, छह आधार कार्ड व मानवाधिकार आयोग का फर्जी आईडी कार्ड बरामद किया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top