Connect with us
Haridwar Delhi Highway news 900 ml flyover
Image : सांकेतिक फोटो ( Haridwar Delhi Highway news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar Delhi Highway News: हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर बन रहा 900 मीटर लंबा फ्लाईओवर

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Haridwar Delhi Highway News: हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर बन रहा 900 मीटर लंबा फ्लाईओवर

1 min read

Haridwar Delhi Highway news: हरिद्वार में जाम से मिलेगी राहत, दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर बन रहा 900 मीटर लंबा फ्लाईओवर..

Haridwar Delhi Highway news 900 m flyover: उत्तराखंड के धर्मनगरी हरिद्वार के लोगो के लिए एक राहत की खबर सामने आ रही है, कि दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर एनएचएआइ ने बहादराबाद बाइपास तिराहे पर 900 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण शुरू करा दिया है। बताते चले हाईवे के बनने से यातायात सुगम और व्यवस्थित हो पाएगा जिससे लोगों को जाम की समस्या से तो निजात मिलेगी ही, लेकिन इसके साथ ही हादसो पर भी कहीं ना कहीं अंकुश लग सकेगा। इसके अलावा तिराहे पर स्थित रेड लाइट पर बिना रुके वाहनों का आवागमन हो सकेगा।

यह भी पढ़े :Kainchi dham bypass update: 15 जून से पहले शुरू हो जाएगा कैंची धाम बाईपास मार्ग

बता दें दिल्ली हरिद्वार पर वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। यहां तक की इसी मार्ग से अब लोग देहरादून और ऋषिकेश भी जाते हैं ऐसे में हाईवे स्थित बड़े तिराहाओं पर वाहनों की क्रॉसिंग के चलते सफर में व्यवधान उत्पन्न होता है। इसके साथ ही कई बार बहदराबाद बाइपास तिराहे पर भी जाम लग जाता है ,जिससे वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निजात के लिए काफी समय से फ्लाईओवर के निर्माण की मांग उठ रही थी। इन मांगों को ध्यान में रखते हुए अब करीब 900 मीटर लंबे फ्लाओवर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। एनएचएआई के अधिशासी अभियंता अतुल शर्मा ने बताया कि पाइल टेस्ट के बाद यहां रेड लाइट पर पिलर का निर्माण शुरू कर दिया गया है। उनका प्रयास है कि अर्ध कुंभ से पहले फ्लाईओवर का निर्माण पूरा करा दिया जाए।

सीतापुर बाइपास फ्लाईओवर का हो रहा विस्तार

बताते चले हाईवे पर सीतापुर बाईपास फ्लाईओवर का विस्तार कार्य चल रहा है, जो उत्तराखंड संस्कृत अकादमी तक बढ़ाया जाएगा। अभी हरिलोक तिराहा रेड लाइट पर वाहनो को रुकरुक कर चलना पड़ता था लेकिन फ्लाईओवर का विस्तार होने से वाहन बिना रुके चलेंगे।

मंगलौर-देवबंद मार्ग तिराहे पर कार्य तेज

बताते चलें मंगलौर-देवबंद तिराहे पर भी एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर है, यहां पिलरों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। निर्माण एजेंसी ने पिलरों पर वाइडक्ट रखने के लिए सपोर्ट का निर्माण शुरु करा दिया है। एलिवेटेड रोड बनने के बाद वाहन बिना रूके मंगलौर और देवबंद की तरफ जा सकेंगे। हाईवे पर इन तीनों जगह निर्माण कार्यों के चलते वाहन चालकों को दिक्कतों से गुजरना पड़ सकता है। हरिलोक तिराहे पर ज्वालापुर की ओर जाने वाला मार्ग वाहनों के लिए काफी समय से बंद है। इस हाईवे से ज्वालापुर जाने वाले वाहन चालकों को लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। बहादराबाद तिराहे पर सड़क संकरी होने की वजह से यहां भी जाम की समस्या हो सकती है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top