Connect with us
haridwar news today: 11th class student abhinav chauhan suicide case ranipur uttarakhand latest update
Image : सांकेतिक फोटो ( haridwar news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar news today: हरिद्वार 11वीं के छात्र ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी परिवार का था इकलौता बेटा

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Haridwar news today: हरिद्वार 11वीं के छात्र ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी परिवार का था इकलौता बेटा

1 min read

haridwar news today: 11वीं के छात्र ने की अपनी जीवन लीला समाप्त, परिजनों मे पसरा मातम

haridwar news today: 11th class student abhinav chauhan suicide case ranipur uttarakhand latest update: उत्तराखंड में आत्महत्या जैसे संकीर्ण प्रकरण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसके चलते अभी तक कई सारे लोग अपनी जीवन लीला समाप्त कर चुके हैं। ऐसी ही कुछ दुखद खबर हरिद्वार जिले से सामने आ रही है ,जहां पर एक छात्र ने मौत को गले लगाया है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़े :Almora news: अल्मोड़ा गुलदार के सामने ढाल बनी गीता, मौत के मुंह से खींच लाई पिता को

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत टिहरी विस्थापित कॉलोनी का निवासी 17 वर्षीय अभिनव चौहान पुत्र समीर चौहान 11वीं कक्षा का छात्र था जो ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था। दरअसल बीते बुधवार की रात करीब 2:00 बजे अभिनव ने खाना खाया और वह अपने कमरे में चला गया। इसके बाद रात के करीब 3:00 अभिनव फोन पर किसी से बात कर रहा था। वहीं बीते गुरुवार की सुबह जब अभिनव की मां उसे कमरे में देखने पहुंची तो उनके होश उड़ गए क्योंकि अभिनव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। अभिनव को फंदे पर लटका देखा उसकी मां की चीख पुकार मच गई। जैसे ही घटना की जानकारी पड़ोसियों को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी।

कमरे से नहीं हुआ सुसाइड नोट बरामद ( haridwar news today)

मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने शव को कब्जे में लिया, वहीं कमरे की तलाशी ली गई लेकिन वहां से किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारण का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है वहीं पुलिस प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। बताते चले अभिनव परिवार का इकलौता बेटा था जिसकी मौत के बाद से उसके परिजन गहरे सदमे मे है। अभिनव के पिता फरीदाबाद में एक निजी कंपनी में कार्यरत है जो घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top