Connect with us
Surjeet JCO Martyr jammu in army camp firing Indian army national news DevBhoomi darshan live coverage from uttarakhand
Image : social media ( Surjeet JCO Martyr jammu)

Home / Highlights / Uttarakhand News: Surjeet JCO Martyr jammu: जम्मू गोली लगने से सेना…

Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

Uttarakhand News: Surjeet JCO Martyr jammu: जम्मू गोली लगने से सेना…

1 min read

Surjeet JCO Martyr jammu: जम्मू कश्मीर के सांबा में सैन्य शिविर के अंदर हुई फायरिंग, JCO जवान शहीद..

Surjeet JCO Martyr jammu in army camp firing Indian army national news DevBhoomi darshan live coverage from uttarakhand: जम्मू कश्मीर से समूचे देशवासियों के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है , जहां पर एक सैन्य शिविर के अंदर गोलाबारी की घटना में सेना के जूनियर कमीशंड ऑफिसर शहादत को प्राप्त हो गए। घटना के बाद से जवान के परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़े :Police car accident baghpat: हिंडन नदी में गिरी पुलिस की गाड़ी, ड्यूटी से लौट रहे 2 जवान शहीद

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में बीते मंगलवार की देर रात आर्मी कैंप के अंदर फायरिंग की गई। इस दौरान गोलाबारी में जूनियर कमीशंड ऑफिसर 46 वर्षीय सुरजीत सिंह शहीद हो गए। बताते चले सुरजीत सिंह जम्मू कश्मीर के रियासी जिले के सिरला के रहने वाले थे। इस घटना पर रक्षा प्रवक्ता ने बीते बुधवार को जानकारी सांझा करते हुए बताया कि घटना का आतंकवादी कोण से कोई लेना देना नहीं है।

ड्यूटी चार्ट को लेकर हुआ विवाद, सिपाही ने चला दी गोली ( jammu kashmir news today)

बताया जा रहा है ,कि यह घटना आर्मी कैंप के अंदर ड्यूटी चार्ट को लेकर हुए विवाद के कारण हुई। मारपीट के बाद सिपाही पारुल शर्मा ने सर्विस राइफल से 5 6 गोलियां चलाई। इसी दौरान सुरजीत सिंह को गोली लगी जिसके कारण उनकी जिंदगी चली गई ,वहीं घटना को अंजाम देने वाला सिपाही पारुल शर्मा घटना के बाद से फरार है। आरोपी जवान की तलाश के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।

सुरजीत सिंह को दी गई अंतिम विदाई

बीते बुधवार की शाम को जेसीओ के शहीद जवान सुरजीत सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पहुंचा ,जहां पर उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान हर किसी की आंखें नम थी।

दो बच्चों के सिर से उठा-पिता का साया

सुरजीत सिंह की शादी वर्ष 2011 में हुई थी, जिनका एक 13 साल का बेटा व एक 4 साल की बेटी है। सुरजीत लगभग 1 महीने पहले छुट्टियों पर अपने घर गए थे। सुरजीत की शहादत के बाद से उनके दो बच्चों के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया है वहीं परिजनो को इस घटना के बाद से गहरा सदमा लगा है।

Continue Reading

More in Highlights

To Top