Connect with us
Haridwar news today: on Religious conference CM Yogi Adityanath and Defense Minister Rajnath will participate uttarakhand breaking
Image : सांकेतिक फोटो (Haridwar news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar news today: हरिद्वार में धर्म सम्मेलन, योगी आदित्यनाथ रक्षा मंत्री राजनाथ करेंगे शिरकत

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Haridwar news today: हरिद्वार में धर्म सम्मेलन, योगी आदित्यनाथ रक्षा मंत्री राजनाथ करेंगे शिरकत

1 min read

Haridwar news today: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच रहे हरिद्वार, सप्तऋषि मैदान में होगा धर्म सम्मेलन

Haridwar news today: on Religious conference CM Yogi Adityanath and Defense Minister Rajnath will participate uttarakhand breaking: भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार को हरिद्वार पहुचेंगे। इस दौरान वह भारत माता मंदिर के निकट सप्तऋषि आश्रम में आयोजित श्रीविग्रह प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना समारोह में भाग लेंगे।

यह भी पढ़े :Yogi Adityanath uttarakhand: CM योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आ सकते अपने गांव पंचूर

बता दें हरिद्वार के सप्त ऋषि मैदान में आयोजित तीन दिवसीय गुरुदेव समाधि मंदिर एवं मूर्ति स्थापना महोत्सव के तीसरे दिन यानी आज शुक्रवार को धर्म सम्मेलन आयोजित होगा। इस आयोजन के दौरान राजनीतिक हस्तियों की भी मौजूदगी बनी रहेगी, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह 10:55 बजे देहरादून एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे और 11:25 बजे भारत माता मंदिर के पास सप्तऋषि आश्रम में पहुंचेंगे।

हरिद्वार पहुचेंगे योगी आदित्यनाथ ( haridwar news today)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन राजकीय हेलीकॉप्टर से होगा जो सुबह 11:10 बजे हेलीपैड आर्मी परिसर रायवाला पहुंचेंगे। इसके पश्चात सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल सप्तऋषि आश्रम मैदान में आएंगे। इनके अलावा उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूडी समेत कई उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार 11:30 से दोपहर 1:00 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा मूर्ति स्थापना और धर्म सम्मेलन होगा। VIP आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर लिया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top