UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल
Yogi Adityanath uttarakhand: CM योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आ सकते अपने गांव पंचूर
1 min read
Yogi Adityanath uttarakhand : योगी आदित्यनाथ कल शुक्रवार को पहुँच सकते है अपने गांव पंचूर, निजी समारोह मे होंगे शामिल
Yogi Adityanath uttarakhand: UP CM come his village panchur yamkeshwar pauri Garhwal on Friday Feb 6, 2026 breaking news today : उत्तराखंड के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक निजी समारोह में शामिल होने के लिए आगामी शुक्रवार को अपने गांव पंचूर पहुंच सकते हैं। इसके साथ ही वह जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर में कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे।
यह भी पढ़े :उत्तराखंड: CM योगी की भतीजी की शादी तस्वीरें आईं सामने जानिए क्या करते हैं दामाद मनोज
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव के रहने वाले व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर सेवारत योगी आदित्यनाथ आगामी शुक्रवार को एक निजी समारोह में शामिल होने के लिए अपने गांव पंचूर पहुंच सकते हैं। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर में नवनिर्मित कक्षा कक्ष के लोकार्पण समारोह में भी शामिल हो सकते हैं। बताते चले जनता इंटर कॉलेज चमकोटखाल में योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 9 तक की पढ़ाई की थी। योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 1 से 5 तक प्राथमिक विद्यालय पंचूर, कक्षा 6 से 8 तक जूनियर बिथ्याणी, कक्षा 10 खाड़ी हाई स्कूल नरेंद्र नगर, टिहरी गढ़वाल, कक्षा 11 एवं 12 भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश जबकि स्नातक की पढ़ाई कोटद्वार महाविद्यालय से की थी। प्रशासन ने बताया की यमकेश्वर और बिथ्याणी में हेलिपैड भी तैयार किया जा रहा है।
