Connect with us
Uttarakhand Haridwar Roorkee Road Accident News: Three Friends Killed, Two Critically Injured in Head-On Bike Collision

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: रुड़की में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन दोस्तों की गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Uttarakhand: रुड़की में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन दोस्तों की गई जिंदगी

1 min read

|Haridwar Roorkee road accident news| रुड़की में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन दोस्तों की मौत, दो गंभीर घायल

|Haridwar Roorkee road accident news|

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में सोमवार देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के बाजूहेड़ी गांव के पास कांवड़ पटरी मार्ग पर दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand: उत्तराखंड UPCL का बड़ा फैसला स्वयं सहायता समूह कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी…

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह (Roorkee Road Accident)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों मोटरसाइकिलें तेज गति से आ रही थीं। आमने-सामने हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सवार कई फीट दूर जा गिरे। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सड़क पर दूर-दूर तक मलबा फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया।

तीन युवकों की मौत, दो को हायर सेंटर किया रेफर (Haridwar Accident News)

अस्पताल में डॉक्टरों ने राजा (19) पुत्र अर्जुन सिंह निवासी बहादरपुर खादर थाना लक्सर और जसवीर (24) पुत्र वीर सिंह निवासी वार्ड नंबर-4 लक्सर को मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर गंभीर रूप से घायल दीपक कुमार (25) पुत्र सुशील कुमार निवासी रोहाना कला, मुजफ्फरनगर को भी इलाज के दौरान बचाया नहीं जा सका। वहीं घायल ज्ञानू (27) पुत्र राजकुमार निवासी रोहाना कला, मुजफ्फरनगर को हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि शिवम (19) पुत्र हंशलाल निवासी बहादरपुर खादर को बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand: हल्द्वानी घर से सब्जी लेने निकली 12 वर्षीय प्राची माहेश्वरी लापता दिखे तो सूचित करें

 

पुलिस ने शुरू की जांच, परिजनों में मचा कोहराम (Bike Collision News)

सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल पर राजा, शिवम और जसवीर पिरान कलियर से रुड़की की ओर आ रहे थे। दूसरी बाइक पर ज्ञानू और दीपक सवार थे। दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर में यह हादसा हुआ। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है तथा तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस (Uttarakhand Road Accident)

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में तेज रफ्तार हादसे का प्रमुख कारण प्रतीत हो रही है, हालांकि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। मृतकों और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। तीन युवकों की असमय मौत से परिवारों में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top