UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand news: मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी हाई-स्पीड नमो भारत ट्रेन|Namo Bharat train|
1 min read
Rishikesh to Meerut train : मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन, उत्तराखंड और यूपी सरकार में बनी सहमति
Uttarakhand: High-Speed Namo Bharat Train to Run from Meerut to Rishikesh, UP and Uttarakhand Reach Agreement: उत्तर प्रदेश के मेरठ से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के ऋषिकेश लक्ष्मण झूला के बीच हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन ( आरआरटीएस) जल्द चलेगी। उत्तराखंड और यूपी के बीच इस ट्रेन के लिए सहमति बन गई है, जिसके लिए 7.02 करोड़ रुपए के परामर्श शुल्क को मंजूरी मिल गई है। बताते चलें जल्द मेरठ से लक्ष्मणझूला तक के 150 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर की डीपीआर के लिए सर्वे शुरू हो जाएगा जिससे दिल्ली से ऋषिकेश का सफर केवल ढाई घंटे में पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़े :खुशखबरी: देहरादून से लखनऊ के लिए शुरू हुई समर स्पेशल ट्रेन जानिए शेड्यूल
बता दें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों के चलते उत्तराखंड सरकार उत्तर प्रदेश सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के बीच नमो भारत ट्रेन की परियोजना के रूट संरेखण को लेकर सहमति बन गई है। इस कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट DPR तैयार करने के लिए 7.02 करोड़ के परामर्श शुल्क को मंजूरी देने की प्रक्रिया अंतिम चरण पर है। इसके बाद धरातल पर सर्वे का काम शुरू हो जाएगा। इसी वर्ष फरवरी में दिल्ली से मेरठ के मोदीपुरम तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सफल संचालन शुरू हो चुका है। इसके बाद अब मुख्यमंत्री धामी इस नेटवर्क को ऋषिकेश तक विस्तार देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
78 km उत्तराखंड, 72 किलोमीटर यूपी में होगा विस्तार (Uttarakhand: High-Speed Namo Bharat Train)
बताते चलें प्रस्तावित परियोजना के मुताबिक मेरठ के मोदीपुरम स्टेशन से नया ट्रैक शुरू होगा, जो मुजफ्फरनगर होते हुए उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश करेगा। इसके बाद यह ट्रैक रुड़की हरिद्वार में हर की पैड़ी होते हुए ऋषिकेश के अंतिम छोर लक्ष्मण झूला तक पहुंचेगा। इस 150 किलोमीटर लंबे रूट का 72 किलोमीटर का हिस्सा उत्तर प्रदेश में और 78 किलोमीटर का हिस्सा उत्तराखंड में आएगा। 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली इस ट्रेन के शुरू होने के बाद दिल्ली से ऋषिकेश का सफर मात्र तीन से ढाई घंटे रह जाएगा।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: नैनीताल कालाढूंगी रोड पर टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौत
विकास और कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
मेरठ से ऋषिकेश तक नमो भारत ट्रेन सेवा का विस्तार उत्तराखंड की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को ऐतिहासिक दिशा देगा। इससे देश विदेशी तीर्थ यात्रियों पर्यटकों के साथ-साथ दिल्ली और उत्तर प्रदेश आने जाने वाले उत्तराखंड के स्थानीय निवासियों को एक सुरक्षित तेज और विश्वस्तरीय आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी।
