Connect with us
Uttarakhand Holi 2026: Forcibly applying color will land you directly in jail nainital breaking news today.
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand Holi 2026)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand Holi 2026: जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Uttarakhand Holi 2026: जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल

1 min read

Uttarakhand Holi 2026: होली पर हुड़दंगियों को सख्त चेतावनी

Uttarakhand Holi 2026: Forcibly applying color will land you directly in jail nainital breaking news today.: होली के त्योहार पर अक्सर कुछ लोग मस्ती के नाम पर जबरन रंग लगाते हैं, राह चलते लोगों से अभद्रता करते हैं और सड़कों पर हुड़दंग मचाते हैं। इस बार पुलिस प्रशासन ने ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है। साफ शब्दों में चेतावनी दी गई है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीधे जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़े :Champawat holiday news today: चम्पावत में 3 दिवसीय स्थानीय अवकाश घोषित

नैनीताल एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने निर्देश दिए हैं कि होली के दौरान जबरदस्ती रंग लगाने, नशाखोरी कर उत्पात मचाने और माहौल खराब करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होगी तथा “नो वर्क, नो पे” की नीति लागू की जाएगी। कोतवाली सभागार में हुई मासिक अपराध गोष्ठी में त्योहार को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

शहर के संवेदनशील इलाकों में पिकेट, मोबाइल गश्त और पैदल गश्त बढ़ा दी गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि होली को प्रेम, सौहार्द और आपसी सम्मान के साथ मनाएं, ताकि त्योहार की खुशियों में कोई बाधा न आए और कानून व्यवस्था पूरी तरह कायम रहे।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top