Connect with us
Uttarakhand Holi news today: Leave of 108 employees cancelled for Holi, ambulance to remain deployed latest update live
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand Holi news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand holi news today: होली में 108 कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल, तैनात रहेगी एम्बुलेंस

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand holi news today: होली में 108 कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल, तैनात रहेगी एम्बुलेंस

1 min read

Uttarakhand Holi news today  : होली पर 108 सेवा के कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल, हर जगह तैनात रहेगी एम्बुलेंस

Uttarakhand Holi news today: Leave of 108 employees cancelled for Holi, ambulance to remain deployed latest update live  : उत्तराखंड के साथ ही देशभर में होली का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जाना शुरू हो गया है। हालांकि अक्सर त्योहार के दौरान सड़क दुर्घटनाएं या फिर जश्न के दौरान लोगों को चोट लगने तथा उनके घायल होने के मामले भी सामने आते रहते है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा व उनकी सेवा के लिए आपातकाल के दौरान एंबुलेंस की सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सके जिसको लेकर 108 आपातकालीन एंबुलेंस की तैनाती करते हुए कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त की गई है।

यह भी पढ़े :Air ambulance crash today: रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रेश, 7 की मौत, किस कंपनी का था विमान

बता दें राजधानी देहरादून में 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा के जीएम अनिल शर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान अनिल शर्मा ने अधिकारियों से त्योहार के दौरान की गई तैयारी के संबंध में तमाम जानकारियां लेते हुए अहम दिशा निर्देश दिए। अनिल शर्मा ने होली को ध्यान में रखते हुए सभी एंबुलेंस को हाई अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए ताकि जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस समय पर पहुंच सके। होली के दौरान संवेदनशील स्थान पर तैनात एम्बुलेंस जाम में न फंसे इसके लिए भी व्यापक स्तर पर तकनीकी व्यवस्था की गई है। एंबुलेंस के जाम या कहीं और फंसने पर पुलिस विभाग से भी सहयोग लिया जाएगा। इसके साथ ही देहरादून के अलावा मैदानी जिलों में एंबुलेंस में सुरक्षा तैनात रहे इसका प्रयास किया जा रहा है।

देहरादून में यहां तैनात रहेगी एंबुलेंस

देहरादून के सर्वेचौक, घंटाघर, जाखन, रायपुर, बल्लूपुर चौक, प्रेमनगर, विधानसभा, रेसकोर्स में मुख्य चौराहों पर एंबुलेंस की तैनाती की गई है, ताकि आपात स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल एंबुलेंस को किसी भी दिशा में रवाना किया जा सके। प्रदेशभर में अतरिक्त 18 बैकअप एंबुलेंस भी तैनाती की गई है। होली के दौरान 108 सेवा के केंद्रीय कॉल सेंटर में ज्यादा कॉल्स आने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त टेक्निकल स्टाफ की भी ड्यूटी लगाई गई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top